Live video: पहाड़ टूटने का लाइव वीडियो, थम जाएगी सांसे, बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा रुकी
केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का मार्ग बंद होने से यात्रा रुक गई है। बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से बंद हो गया।

उत्तराखंड में कई दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी थम तो गई लेकिन चार धाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का मार्ग बंद होने से यात्रा रुक गई है।
हेलंग के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से बंद
बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार को हेलंग के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से बंद हो गया। जिसका लाइव वीडियो सामने आया है।
बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार को हेलंग के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से बंद हो गया। पहाड़ टूटने का लाइव वीडियो pic.twitter.com/JaOzRp0xCO
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) May 4, 2023
हाईवे बंद होने पर पुलिस प्रशासन ने यात्रा वाहनों को जगह-जगह पड़ावों पर रोक दिया है। बृहस्पतिवार को हेलंग के पास चट्टान से मलबा आने का सिलसिला बना रहा। अपराह्न तीन बजे अचानक चट्टान से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया जिससे हाईवे बंद हो गया। साथ ही एक कार पर भी मलबा आ गिरा जिससे यात्री चोटिल हो गए।
केदारनाथ में भैरव गदेरे के पास हिमस्खलन आने से पैदल यात्रा रोकी गई
इस दौरान करीब पांच किमी तक लंबा जाम रहा। जेसीबी लगाकर करीब दो घंटे बाद हाईवे खोला ही था कि एक घंटे बाद छह बजे पहाड़ी से फिर से मलबा आ गया। जिससे यात्रा का संचालन रात के लिए रोकनी पड़ी है। शुक्रवार को अब मौसम देखकर ही यात्रा शुरू की जा सकेगी। केदारनाथ में भैरव गदेरे के पास हिमस्खलन आने से पैदल यात्रा रोकी गई है।












Click it and Unblock the Notifications