Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'आपके गुगल पे पर कुछ रकम डलवा दूं'... लालच देकर साइबर फ्रॉड का तरीका, सावधान नहीं तो हो जाएगा अकाउंट खाली

अगर आप गुगल पे या अन्य डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। साइबर क्रिमिनल की नजर आपके अकांउट पर भी जा सकती है। साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपनाकर आपके अकाउंट में सेंधमारी कर रहे हैं।

जिससे लोगों के साथ साइबर फ्रॉड की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक अनोखा तरीका सामने आया है। जिसमें सामने वाला परिचित बनकर आपको कुछ रकम गुगल पे करने की बात करेगा और उसके बाद उस रकम को वापस करवाने के लिए स्केनर या अन्य तरीका अपनाकर आपके खाते में सेंधमारी करेगा।

Let me deposit some money on Google Pay Method of cyber fraud luring careful otherwise account empty

ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक को मोबाइल पर कॉल आया और परिचित बनकर नंबर बदलने की बात कहकर झांसे में लिया। इसके बाद सामने से उसने कहा कि मेरा गुगल पे पर इस समय किसी वजह से ट्राजेंक्शन नहीं हो पा रही है। क्या में आपके इसी नंबर पर गुगल पे करवा दूं।

चाहे तो कुछ दिन आप रकम को इस्तेमाल कर सकते हो। ये कहकर अपराधी सामने वाले को झांसे मेें ले लेता है। इसके बाद रकम डालने के कुछ समय बाद वह एक स्केनर नंबर भेजकर रकम वापस करने की बात करेगा। इसके बाद साइबर अपराधी खाते पर सेंधमारी कर सकता है। ऐसे में इस तरह के अनजान कॉल से बचना होगा।

उत्तराखंड साइबर क्राइम स्टेशन के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि साइबर अपराधी इस तरह के रोज नए नए तरीके अपना रहे हैं। लेकिन इन सबसे बचकर रहना होगा। जितना जागरुक होंगे। उतना ही सही है। उन्होंने कहा कि पहले तो अनजान नंबरों से पैसों का लेनदेन नहीं करना है।

अपने गुगल पे या दूसरे डिजिटल पेमेंट तरीकों से किसी के साथ इस तरह का लेनदेन बिल्कुल न करें, नाहीं क्यू आर कोड से पैसे भेजने या लेने की प्रक्रिया अपनाएं। अगर गलती से किसी के साथ डिजिटल पेमेंट किया और फ्रॉड होने की संभावना लगे तो तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+