जानिए कौन हैं आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ, जिनको दी गई उत्तराखंड के 13वें पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी
IPS officer Deepam Seth: उत्तराखंड के 13वें पुलिस महानिदेशक के रूप में आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ की नियुक्ती कर दी गई है। शासन की और से इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। दीपम सेठ की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद से ही लगातार उनके पुलिस महानिदेशक के रूप में तैनाती मिलने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी।
उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक के तौर पर स्थाई तैनाती को लेकर पिछले लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार के पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अभिनव कुमार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाया गया था।

दीपम सेठ ने प्रतिनियुक्ति से लौटकर सोमवार को मूल कैडर ज्वाइन किया। ज्वाइन करते ही उन्हें पुलिस के 13वें मुखिया की जिम्मेदारी भी दी गई। पिछले साल पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद सेठ के वापस आने की चर्चाएं हुई थीं। हालांकि एडीजी अभिनव कुमार को पिछले साल 30 नवंबर की शाम को प्रदेश के 12वें डीजीपी (कार्यवाहक) के रूप में पुलिस की कमान संभाली थी।
लेकिन, पिछले दिनों फिर से डीजीपी के चयन के लिए एक पैनल यूपीएससी भेजा गया। इसमें कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार का नाम नहीं था। इसके बाद गृह विभाग की ओर से केंद्र सरकार को शुक्रवार को पत्र लिखकर आईपीएस दीपम सेठ को वापस भेजने की मांग की थी। इस मांग को केंद्र सरकार ने भी अगले ही दिन स्वीकृत कर लिया और सेठ को शनिवार को रिलीव कर दिया गया।
जानिए कौन हैं आईपीएस दीपम सेठ
- दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
- वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे।
- केंद्र में आईजी आईटीबीपी के पद पर तैनात थे।
- अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं हुई थी।
- ससे पूर्व उन्होंने SSB में प्रतिनियुक्ति पर करीब 6 साल काम किया।
- वर्तमान में वह उत्तराखंड कैडर के सबसे सीनियर अधिकारी हैं।
- दीपम सेठ अविभाजित यूपी में गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के एडिशनल सुपरीटेंडेंट पुलिस की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
- उत्तराखंड गठन के बाद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर एडिशनल सेक्रट्री होम, प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी के महानिरीक्षक और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ लॉ एंड ऑर्डर समेत तमाम पदों पर काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications