जानिए कौन हैं कर्नल अजय कोठियाल, जिन पर केदारनाथ के बाद अब धराली और हर्षिल घाटी को बसाने की बड़ी जिम्मेदारी

cloud burst dharali Colonel Ajay Kothiyal उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा ने पूरा गांव तबाह कर दिया है। जिससे ग्रामीणों के सामने अब फिर से गांव को बसाने और खुद के लिए रोजगार के साथ ही नई जिदंगी शुरू करने की चुनौती है। राज्य सरकार ने इस काम के लिए कर्नल अजय कोठियाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

सीएम धामी ने धराली आपदा के बाद पूरी गंगोत्री घाटी में पुनर्स्थापना की जिम्मेदारी कर्नल अजय कोठियाल को सौंपी है। कर्नल अजय कोठियाल केदारनाथ आपदा के बाद पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। कर्नल अजय कोठियाल अपनी टीम के साथ धराली पहुंचे साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर संवाद शुरू कर दिया है। कर्नल के सामने धराली गांव को फिर से बसाने की चुनौती है।

Know who Colonel Ajay Kothiyal after Kedarnath big responsibility settling Dharali Harshil valley

कर्नल अजय कोठियाल के पास केदारनाथ में पुनर्निर्माण और पुनः स्थापना का अनुभव है। इसके साथ ही नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ मॉनिटरिंग का भी अनुभव उनके पास है। कर्नल ने लंबे समय तक उत्तरकाशी क्षेत्र में काम किया है। जिस कारण यहां की भौगोलिक परिस्थितियां और समस्याओं को बखूबी समझते हैं। कर्नल को उत्तरकाशी के लोग काफी मानते भी हैं।

कौन हैं कर्नल अजय कोठियाल

  • जन्म: 26 फरवरी 1969, शैक्षिक योग्यता:-ग्रेजुएट
  • वर्ष 1992 को कर्नल अजय कोठियाल गढ़वाल राइफल की 4वीं बटालियन में सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे।
  • 26 अप्रैल 2013 से 26 अप्रैल 2018 तक नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य रहे हैं।
  • केदारनाथ आपदा के बाद पुनर्निर्माण के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया है।
  • 29 अगस्त 2018 को कर्नल अजय कोठियाल ने स्वैच्छिक सेवानिवृति ली है।
  • वर्ष 2001 से लेकर 2003 तक कश्मीर में आपरेशन पराक्रम, आपरेशन नशनूर में गोलियां लगने के बाद भी 26 आतंकवादियों को ढेर किया था।
  • वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद केदारनाथ धाम को संवारने में निम की टीम कर्नल कोठियाल की अगुआई में मिशन की तरह जुटी रही। इसके साथ युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण के लिए कर्नल कोठियाल की प्रेरणा से यूथ फाउंडेशन का गठन हुआ।
  • जिसमें प्रशिक्षण लेकर अभी तक राज्य के सैकड़ों युवा सेना में भर्ती हो गए है।
  • कर्नल अजय कोठियाल की भारतीय सेना में सेवाकाल में कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया है।
  • वर्ष 2005 में इंग्लैंड में 71 देशों के बीच हुए कैंब्रियन पैट्रोल में भारत का नेतृत्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
  • टिहरी जनपद के नरेन्द्र नगर ब्लाक के चौपा गांव निवासी कर्नल अजय कोठियाल अविवाहित हैं।
  • कर्नल अजय कोठियाल वर्तमान में पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+