Kedarnath seat By-election 2024: भाजपा से कौन हैं दावेदार,परिवार या कोई और या कहते हैं समीकरण
KEDARNATH SEAT BY ELECTION 2024: केदारनाथ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान होते ही सियासी दलों ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सबसे ज्यादा उत्सुकता अब दावेदारों में नजर आने लगी है।
जिस तरह इस चुनाव को भाजपा शुरूआत से ही गंभीरता से ले रही है। ऐसे में साफ है कि भाजपा प्रत्याशी का चयन काफी चिंतन के बाद ही तय करेगी। दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन से खाली हुई सीट पर भाजपा किसी ऐसे चेहरे को उतारेगी जो जिताउ हो।

ऐसे में ये भी माना जा रहा है कि इस सीट पर इमोशनल कार्ड को लेकर भी पार्टी ज्यादा गंभीर नहीं है। बदरीनाथ व मंगलौर सीट उपचुनाव हारने के बाद भाजपा केदारनाथ में किसी तरह का रिस्क नहीं लेगी। क्योंकि इस सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है।
ये नाम चर्चा में
अभी तक जिन नामों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा केदारनाथ सीट को लेकर है। उनमें भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और भाजपा की पूर्व विधायक आशा नौटियाल का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है। इसके अलावा कर्नल अजय कोठियाल, कुलदीप रावत और दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत का नाम भी लिया जा रहा है।
परिवार को है ये भरोसा
दिवंगत विधायक के बाद उपचुनाव में परिवार से किसी सदस्य को ही टिकट देने के इतिहास को देखते हुए दिवंगत विधायक के परिवार को भरोसा है कि उनके परिवार की बेटी ऐश्वर्या को ही टिकट मिलेगा।
भाजपा का बड़ा दांव
हालांकि भाजपा इस बार किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी। इसी को देखते हुए पार्टी ने पहले से ही केदारनाथ में मंत्रियों,विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों को उतार दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ को कई सौगात दे चुके हैं।
दावेदारों की धड़कनें तेज
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मोर्चा खोले हुए हैं। जिसके बाद अब प्रत्याशी चयन को भी काफी सोच समझकर फाइनल किया जाएगा।जिससे दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि कुछ दिनों में भाजपा प्रत्याशी के नाम का फाइनल कर लेगी।












Click it and Unblock the Notifications