Kedarnath rescue आपदा के बीच रेस्क्यू अभियान में ग्रामीण,पुरोहित बढ़ा रहे हाथ,खाने-रहने की ऐसे हो रही व्यवस्था

Kedarnath rescue update: केदारघाटी में आई आपदा के बाद आज छठवें दिन भी रेस्क्यू कार्य जारी है। सेना, एसडीआरएफ और प्रशासन मिलकर मोर्चा संभाले हुए हैं।

इस बीच आज मौसम खराब होने की वजह से हेली रेस्क्यू नहीं किया जा सका। केदारनाथ धाम से लेकर पूरी केदारघाटी में जगह जगह यात्री फंसे रहे, जिन्हें रेस्क्यू करने का काम लगातार जारी है।

Kedarnath rescue operation Villagers priests hands amid disaster arrangements food accommodation

इस बीच बीते 6 दिनों से स्थानीय लोग और पुरोहितों ने निशुल्क भंडारे और रहने की व्यवस्था की है।​ जिसकी तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। केदारनाथ धाम में बद्री केदार मंदिर समिति और केदारसभा 6 दिनों से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मुफ्त में भोजन और रहने की व्यवस्था कर रही है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर 31 जुलाई को बादल फटने के बाद 6 दिनों से रेस्क्यू चल रहा है। अब तक 11775 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। वही रेस्क्यू और बचाव कार्यों में पंडा पुरोहितों और गांव के आम लोग भी अपना सहयोग दे रहे हैं।

केदारनाथ गुप्तकाशी सोनप्रयाग मैं पंडा पुरोहितों के द्वारा अपने सड़क के किनारे नजदीकी गांव में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था की गई है। वही पंडा पुरोहितों और सेना के जवानों को अपने बीच पाकर यहां यात्रा पर आए तीर्थ यात्री भावुक होकर पंडा पुरोहितों और सेना के जवानों को धन्यवाद दे रहे है।

केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि पिछले 5 दिनों से केदार सभा के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है जिसमें शासन प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग मिल रहा है और केदार सभा भी दिन-रात राहत बचाव कार्य में अपना योगदान दे रही है।

श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अपने सभी विश्राम गृहों में तीर्थ यात्रियों को निःशुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की आपात परिस्थितियों में यात्रियों की हर संभव मदद की जाए।

अध्यक्ष अजेंद्र के निर्देश पर केदारनाथ धाम में फँसे यात्रियों की बीकेटीसी द्वारा हर संभव मदद की जा रही है। एक संत स्वामी संविदानंद द्वारा सावन मास में बाबा केदार के विशेष पूजन के लिए लाए गए कई क्विंटल फलों को बीकेटीसी यात्रियों को बाँट रही है। इसके साथ ही जीएमवीएन के साथ मिल कर भंडारा भी संचालित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि केदारनाथ रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन को स्थानीय लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान चौमासी, सोनप्रयाग व्यापार मंडल के शेरसी, गौरीकुंड, पूर्व प्रधानगण, समस्त ग्रामवासी, घोड़ा-खच्चर संचालक, BKTC के पदाधिकारी एवं सदस्य, तीर्थ पुरोहित समाज, GMVN के कर्मचारीगण भी बढ़ चढ़कर स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव कार्यों में जुटे हैं। आप सभी लोगों के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि अतिवृष्टि की वजह से होने वाले बड़े नुकसान को रोका जा सका है। आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+