Kedarnath Helicopter Crash:बर्फबारी और खराब मौसम के बावजूद फाटा में दुर्घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी
केदारनाथ के फाटा में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 लोगों की मौत
केदारनाथ के फाटा में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है। लेकिन बर्फबारी और खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी और खराब मौसम के बावजूद केदारनाथ के फाटा में हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस अधिकारियों का अभियान जारी है।

#WATCH | Uttarakhand: Despite the snowfall and bad weather, the operation by NDRF, SDRF and police officials is underway at the site of the helicopter crash in Phata of Kedarnath.
Seven people have died in the chopper crash. pic.twitter.com/j4WA8ClJTR
— ANI (@ANI) October 18, 2022
रूद्रप्रयाग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज करीब 12 बजे हुआ। जब केदारनाथ से यात्रियों को वापस गुप्तकाशी लेकर आने वाला आर्यन एवियशन का हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर गरुड़चट्टी के पास गिर गया था। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर केदारनाथ में नियुक्त स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन की टीमें तत्काल रेस्क्यू कार्य के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंची। इस दुर्घटना में हैलीकॉप्टर के पायलट सहित कुल 07 लोगों की मृत्यु हुई है। संभावना जताई जा रही है कि मौसम खराब होने के चलते हादसा हुआ है। हालांकि अभी इसकी जांच रिपोर्ट आनी है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम इस पूरे अभियान में जुटी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेस्क्यू के दौरान बर्फबारी हो रही है। मृतकों में महाराष्ट्र के पायलट समेत 3 गुजरात और 3 चेन्नई के यात्री बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications