केदारनाथ हेली सेवा के 31 मई तक टिकट फुल, 5 घंटे में 7 हजार से ज्यादा टिकट बिके, जानिए अब कब खुलेगा पोर्टल
Kedarnath heli service: केदारनाथ के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग 31 मई तक फुल हो गई है। पहले ही दिन 5 घंटे में सारे टिकट फुल हो गए। केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी को सौंपी गई है। मंगलवार को टिकट के लिए बुकिंग शुरू हुई जिसमें पहले दिन 23150 यात्री केदारनाथ हेली टिकट बुक करा पाए।
केदारनाथ यात्रा को लेकर हर बार की तरह सबसे ज्यादा मारामारी देखने को मिल रही है। चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए काफी मारामारी है। इसका अंदाजा कुछ ही घंटों में मई माह की बुकिंग फुल होने से लगाया जा सकता है। बुकिंग के पहले दिन 7650 टिकटों की बुकिंग हुई। इस बार टिकट बुकिंग स्लॉट एक माह के लिए खोला गया था।

31 मई तक टिकट बुक होने की वजह से अब साइबर फ्रॉड होने की संभावना अधिक हो गई है। जिसका फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं। ऐसे में अब यात्रियों को ज्यादा सतर्क होने की आवश्यकता है।
केदारनाथ हेली सेवा का संचालन नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसमें पवन हंस, आर्यन, थंबी, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, हिमालयन हेली, केस्ट्रल व एरो एयर क्राफ्ट शामिल हैं। हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी को सौंपी गई है। लेकिन पहले दिन 23150 यात्री ही केदारनाथ हेली टिकट बुक करा पाए।
अब 31 मई तक किसी भी दिन के लिए टिकट उपलब्ध नहीं है। केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकटों की संख्या सीमित है। ऑनलाइन बुकिंग में एक दिन में 800 यात्री टिकट बुक सकते हैं। एक आईडी पर अधिकतम छह टिकट और समूह में यात्रा करने पर एक आईडी पर 12 यात्री टिकट बुक करा सकते हैं।
फर्जीवाड़े रोकने के लिए साइबर थाने में चार लोगों की टीम गठित कर दी गई है। टीम का पर्यवेक्षण सीओ साइबर अंकुश मिश्रा करेंगे। बता दें कि साइबर ठग केदारनाथ हेली सेवा बुक करने के नाम पर लोगों से फर्जी टिकट देकर लाखों रूपए ठग लेते है। सरकार ने आईआरसीटीसी को टिकट बुकिंग का काम सौंपा था। ऐसे में केवल इसी वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in से टिकट बुक किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications