Kedarnath dham yatra बाबा केदार की यात्रा फिर से शुरू, जानिए कैसे हैं चार धाम यात्रा के हालात
Kedarnath Dham Yatra गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से यात्रा शुरू हो गई है। बीते रविवार को सोनप्रयाग से पैदल मार्ग से 13 हजार श्रद्धालुओं को केदारनाथ भेजा गया। प्रभावित क्षेत्र में पुश्ता निर्माण किया है। यहां पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं।
रविवार को सुबह 6 बजे से सोनप्रयाग में प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी पैदल मार्ग पर प्रभावित क्षेत्र चीरबासा भैरव मंदिर के समीप सुरक्षा जवानों की मौजूदगी में यात्रियों को रास्ता पार कराया गया। लोनिवि द्वारा यहां पर 20 मीटर क्षेत्र में पुश्ता का निर्माण किया गया है, जिससे आवाजाही हो रही है।

बीते शुक्रवार मध्य रात्रि को चीरबासा स्थित भैरव मंदिर के समीप पैदल मार्ग 20 मीटर वॉशआउट हो गया था। यहां पर चट्टानी हिस्से में गहरे छेद कर सरिया का जाल तैयार करके पुश्ता का निर्माण किया गया है। जिस पर रविवार से आवाजाही शुरू की गई है। हालांकि घोड़े खच्चरों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
बदरीनाथ में भी पिछले कुछ दिनों में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मौसम साफ होते ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। इसके साथ ही आगामी दिनों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने यात्रा से जुड़े व्यवस्थाओं को बढ़ाते हुए सड़कों के सुधार व यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया है।
जिला प्रशासन उत्तरकाशी के द्वारा जारी यात्रा बुलेटिन के अनुसार एक दिन में यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में कुल 12,372 तीर्थयात्री पहॅुचे हैं। यमुनोत्री धाम में इस यात्रा के कुल 136 दिनों की अवधि में तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 6,02,364 हो गई है। जबकि गत वर्ष इन्हीं 136 दिनों की अवधि में यमुनोत्री धाम में 5,03,567 श्रद्धालु आये थे।
गंगोत्री धाम में अब तक यात्रियों की कुल संख्या 6,80,950 हो गई है। जबकि गत वर्ष 10 मई से 22 सितंबर तक गंगोत्री धाम में 6,19,387 श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था। जानकीचट्टी व फूलचट्टी के बीच भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के स्थान पर नवनिर्मित वैकल्पिक मार्ग पर भी आज से यातायात शुरू करा दिया गया है।
बरसाती मानसून के कारण उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर काफी प्रभाव देखने को मिला बरसात में हो रही लगातार पहाड़ों की लैंड स्लाइडिंग टूटी सड़कों के कारण यात्रा को रोक-रोक कर सरकार को चलना पड़ा लेकिन अब यात्रा सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई है। अभी तक 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम यात्रा के दर्शन किए हैं इस बार भी उम्मीद है कि चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications