केदारनाथ धाम से 100 मीटर पहले हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से ऐसे बची 6 यात्रियों की जान
केदारनाथ धाम में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया है। केदारनाथ धाम से ठीक 100 मीटर पहले हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पायलट की सूझबूझ से सभी यात्री बाल बाल बच गए।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आज एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराब होने के बाद पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई है। हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
केदारनाथ धाम में हवाई यात्रा जारी है। श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से हवाई यात्रा भी काफी तेजी से चल रही है। केदारनाथ धाम के लिए रोजाना बड़ी संख्या में हेलीकॉप्टर तीर्थयात्रियों को लेकर उड़ान भर रहे हैं।
आज सुबह भी क्रिस्टल एविएशन का हेलीकॉप्टर सवारियों को लेकर उड़ा। लेकिन केदारनाथ धाम से ठीक 100 मीटर पहले पहाड़ी पर क्रिस्टल एविएशन हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रूद्रप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार पायलट सहित 06 यात्रियों को लेकर सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए निकला।
केस्ट्रेल एविएशन कंपनी के हेली को कुछ तकनीकी समस्या के कारण लगभग सुबह 7 बजकर 05 बजे केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट कल्पेश के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications