Kedarnath dham दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख पार, 3 मई तक रजिस्ट्रेशन बंद, ये है मौसम का हाल
केदारनाथ में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख पार कर गया है। इस बीच बारिश और बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल 3 मई तक केदारनाथ धाम का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है।

भारी बर्फबारी और बारिश के बीच भक्तों का उत्साह कम होता नजर नहीं आ रहा है। केदारनाथ में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख पार कर गया है। इस बीच भारी बारिश और बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल 3 मई तक केदारनाथ धाम का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग की मानें तो 5 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
#WATCH | Due to bad weather conditions in Kedarnath, the registration for pilgrims has been stopped till May 3. People with heart problems or breathing problems need to be extra careful. Extra caution is necessary for coming to a height of 11,000 feet: Uttarakhand DGP Ashok Kumar pic.twitter.com/wcgPQIZmeU
— ANI (@ANI) May 2, 2023
मौसम की बेरुखी श्रद्धालुओं की आस्था पर भारी
केदारनाथ में रुकरुक कर हो रही बारिश और बर्फबारी से यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब भी मौसम में फिलहाल किसी तरह का परिवर्तन नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को बारिश के चलते कई जगह यात्रियों को रोका गया। प्रशासन ने सुबह 11 बजे धाम जा रहे करीब नौ हजार यात्रियों को जगह-जगह रोक दिया था। ऐसा ही नजारा यमुनोत्री के पैदल मार्ग पर भी नजर आ रहा है। जहां बारिश के बावजूद यात्री 5 किमी पैदल चलकर धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में मौसम की बेरुखी श्रद्धालुओं की आस्था पर भारी पड़ रही है।
रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहन को एंट्री नहीं
इधर मौसम को देखते हुए ट्रैफिक प्लान भी जारी किया गया। जिसमें 8 बजे के बाद गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए आवागमन बंद रहेगा। इसके अलावा रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक किसी भी वाहन को एंट्री नहीं दी जाएगी। प्रशासन और पुलिस ने एक बार फिर मौसम को देखते हुए ही यात्रा प्रारंभ करने की सलाह दी है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम को देखते हुए 3 मई तक रजिस्ट्रेशन बंद किया गया है। साथ ही यात्रियों से अपील की जा रही है कि मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए ही यात्रा करें। जिनको किसी भी तरह की परेशानी, बीमारी हो वे दवाई और जरुरी सामान साथ लेकर चलें।
जौलीग्रांट हेलीपैड से पहली बार दो धामों के लिए हेली सेवा शुरू
देहरादून के जौलीग्रांट हेलीपैड से पहली बार दो धामों के लिए हेली सेवा शुरू हुई है। मंगलवार सुबह 7:40 बजे रुद्राक्ष कंपनी के हेलीकॉप्टर ने 11 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। जौलीग्रांट में युकाडा के हेलीपैड से पहली बार रुद्राक्ष एविएशन के 18 सीटर एमआई डबल इंजन हेलीकॉप्टर की दो धामों के लिए सेवा शुरू हुई है। ये सेवा पिछली बार हरिद्वार से शुरू हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications