Kedarnath dham: कल से होंगे बाबा केदार के दर्शन, 27 अप्रैल तक बर्फबारी के आसार,पंजीकरण बंद
केदारनाथ धाम के कपाट कल सुबह 6:20 बजे खुलने जा रहे हैं। मौसम विभााग की और से 27 अप्रैल तक बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सरकार ने केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण रोक दिए गए हैं।

केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलने जा रहे हैं। कपाट को लेकर प्रशासन की और से तैयारियां तेज हो गई है। हालांकि बर्फबारी से पैदल मार्ग और मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बनाने में मुश्किलें सामने आ रही हैं। मौसम विभााग की और से 27 अप्रैल तक बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सरकार ने केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण रोक दिए गए हैं।
Recommended Video
कपाट कल सुबह 6:20 बजे खोल दिए जाएंगे
बाबा केदार के कपाट कल सुबह 6:20 बजे मेष लग्न में भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग आज ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए हैं। बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली रविवार को अपने अंतिम पड़ाव गौरीकुंड पहुंची। जहां पर गौरी माई मंदिर में डोली रात्रि प्रवास किया।
सोमवार को डोली अपने धाम केदारनाथ पहुंच जाएगी
सोमवार को डोली अपने धाम केदारनाथ पहुंच जाएगी। रविवार को सुबह 7 बजे केदारनाथ के लिए नियुक्त पुजारी शिव लिंग ने फाटा में बाबा केेदार का अभिषेक कर आरती उतारी और भोग लगाया। साथ ही अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
रुक-रुककर हो रही बर्फबारी, बर्फ हटाने में काफी परेशानी
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले प्रशासन व्यवस्थाओं के इंतजाम में जुटे हैं। रुक-रुककर हो रही बर्फबारी से रास्तों से बर्फ हटाने में काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल मार्ग को तैयार करने में हो रही है। जगह-जगह हिमस्खलन से पैदल मार्ग प्रभावित है। जिससे श्रद्धालुओं को धाम तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम 29 अप्रैल तक खराब रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हिमस्खलन भी हो सकता है।
केदारनाथ के पंजीकरण बंद
जिसके बाद सरकार ने फिलहाल केदारनाथ के पंजीकरण बंद करा दिए हैं। साथ ही पर्यटन विभाग पंजीकरण करा चुके लोगों को मैसेज के जरिए मौसम की जानकारी दे रहे हैं। केदारनाथ धाम के लिए अब तक 6 लाख 33 हजार से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं। राज्य सरकार की और से भी केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अपील जारी की है, कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा प्रारंभ करें। श्री केदारनाथ धाम जाने से पहले मौसम का पूर्वानुमान अवश्य देखें।












Click it and Unblock the Notifications