Char Dham Yatra 2024: यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, उत्तरकाशी पुलिस ने की यात्रा स्थगित करने की अपील
Uttarakhand, Char Dham Yatra: उत्तराखंड में बीते 10 तारीख को बाबा केदारनाथ का पट खुलने के साथ चारधाम की यात्रा का शुभारंभ हो गया है। इस साल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भीड़ को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस ने रविवार को चार धाम तीर्थयात्रियों से 12 मई को निर्धारित अपनी यमुनोत्री यात्रा को स्थगित करने पर विचार करने का आग्रह किया है।
अधिकारियों ने बताया कि क्षमता के अनुसार पर्याप्त संख्या में श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंच चुके हैं, अब वहां और जगह नहीं बची है। इस कारण श्रद्धालुओं से अपनी यात्रा स्थगित करने की अपील की जा रही है।
यह भी देखें: केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट खुलते ही चार धाम यात्रा 2024 का श्रीगणेश, अब बैकुंठ धाम का इंंतजार

उत्तरकाशी पुलिस ने एक्स पोस्ट के जरिए जारी एक बयान में कहा, "आज क्षमता के अनुसार पर्याप्त संख्या में श्रद्धालु श्री यमुनोत्री धाम पहुंचे हैं। अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री जा रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे आज अपनी यमुनोत्री यात्रा स्थगित कर दें।"
यमुनोत्री के पास भारी भीड़
गढ़वाल हिमालय में स्थित यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के बाद, शनिवार को संकीर्ण पहाड़ी रास्ते पर मंदिर तक जाने वाले पहाड़ी रास्ते पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। गढ़वाल हिमालय में यमुनोत्री मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोले जाने के एक दिन बाद कई लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़े देखा गया।
When profit becomes priority for govt. , safety of devotees is compromised. One small accident can take many lives.
This is imbalance. Dhami govt. should think beyond profit & focus on safety of pilgrims before something goes wrong.
📍 Yamunotri Dham#Kedarnath#CharDhamYatra pic.twitter.com/aoGKARiE7M
— Himalayan Hindu (@himalayanhindu) May 11, 2024
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2024
इस वर्ष, चार धाम यात्रा 10 मई को शुरू हुई, जिसमें गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ सहित चार में से तीन मंदिरों के कपाट खुले। बद्रीनाथ के कपाट आज यानी 12 मई को खुल गए।
चार धाम यात्रा हिंदू धर्म में गहरा आध्यात्मिक महत्व रखती है। यह यात्रा आम तौर पर अप्रैल-मई से अक्टूबर-नवंबर तक होती है। ऐसा माना जाता है कि चार धाम यात्रा को दक्षिणावर्त दिशा में पूरा करना चाहिए। इसलिए, तीर्थयात्रा यमुनोत्री से शुरू होती है, गंगोत्री की ओर बढ़ती है, केदारनाथ तक जाती है और अंत में बद्रीनाथ पर समाप्त होती है।
बद्रीनाथ मंदिर 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। चार धाम यात्रा ने पिछले दो वर्षों में यात्रियों की संख्या के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
यह भी देखें: हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ खुल गए बाबा के कपाट, केदारनाथ धाम से सामने आई पहली तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications