केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट खुलते ही चार धाम यात्रा 2024 का श्रीगणेश, अब बैकुंठ धाम का इंंतजार

केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट खुलते ही आज से चार धाम यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 7 बजे खोले गए।

इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने। कपाट खुलते ही जय भोले और बम बम भोले से पूरी केदारपुरी गूंज उठी। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई।

Kedarnath Yamunotri Gangotri dham doors open Char Dham Yatra 2024 begins now waiting for badrinath

कल शनिवार 11 मई को केदारनाथ धाम में भकुंट भैरव मंदिर के द्वार खुलने के साथ केदारनाथ मंदिर में नित्य प्रति आरतियां एवं संध्याकालीन आरतियां शुरू हो जायेगी।

इसके साथ ही साढ़े 10 बजे मां यमुना के कपाट खोले गए। सुबह मां यमुना की डोली खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। आर्मी बैंड की धुन के साथ मां अपने धाम पहुंची। जिसके बाद पूरे विधि विधान से धाम के कपाट खोले गए।

साढ़े 12 बजे गंगोत्री धाम के कपाट भी खुल गए। गुरुवार को डोली मुखबा गांव से रवाना हुई। रात्रि विश्राम भैरों घाटी फिर आज सुबह मां अपने धाम गंगोत्री पहुंची। इसके साथ ही चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। अब 12 मई को बदरी विशाल के कपाट खुलने हैं। जिसके बाद चारों धाम की यात्रा शुरू हो जाएगी।

चार धाम यात्रा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में पहले ही दिन से जबरदस्त उत्साह है। अब तक 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ फिर बद्रीनाथ के लिए हो रहे हैं।

केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है।

चार धाम यात्रा शुरू होते ही सरकार व प्रशासन की असली परीक्षा अब होनी है। श्रद्वालुओं का हूजूम और मौसम में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट कई तरह की चुनौती ला सकता है। ऐसे में यात्रा का सही तरह से संचालन आसान नहीं होगा।

बीते वर्ष चारधाम यात्रा में आए तीर्थयात्रियों की संख्या

केदारनाथ 19,61,025

बदरीनाथ 18,34,729

गंगोत्री 9,05,174

यमुनोत्री 7,35,244

हेमकुंड साहिब 1,77,463

कुल संख्या 56,13,635

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+