Kanwar Yatra 2025 : ऑपरेशन सिंदूर का संदेश, व्योमिका और सौफिया कुरैशी की फोटो लगी कांवड़ ने खींचा ध्यान
Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा 2025 में लाखों शिवभक्त कांवड़ लेकर अपने-अपने गंतव्य को जा रहे हैं। हरिद्वार से जल भरकर हर कोई भोले का नाम लेकर कांवड़ उठाकर चल रहा है। हर तरफ भोलेमय वातावरण नजर आ रहा है। कांवड़ यात्रा में सबसे दिलचस्प है कांवड़, जिनमें कुछ न कुछ संदेश दिया जाता है।
इस बार कांवड़ यात्रा में सबसे ज्यादा ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित कांवड़ नजर आ रही है। जो कि सबसे ज्यादा वायरल हो रही है। इन कांवड में देशभक्ति के रंग नजर आ रहे हैं। भारत की ओर से पाकिस्तान को जिस तरह से जबाव दिया गया, उसमें भारतीय सेना द्वारा चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित कांवड़ की भी बहुत पसंद किया जा रहा है।

इनमें एक कांवड में विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सौफिया कुरैशी की फोटो लगी कांवड़ भी वायरल हो रही है। कांवड ले जा रहे भोले का कहना है कि हमारी कांवड देशभक्ति और जातपात का संदेश दे रही है। जिससे लोग समझ पाए कि देश पहले और ये सब बातें बाद में। 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर आधारित अपनी कांवड से सबका ध्यान खींचा। कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर वियोमिका सिंह की तस्वीरों से सजी इस कांवड़ का उद्देश्य जागरूकता फैलाना बताया गया है।
ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित कांवड़ यात्रा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी की जा रही है। दिल्ली से आये 6 कांवड़ियों का ग्रुप इस यात्रा में शामिल है। ऑपरेशन सिंदूर कांवड़ में शामिल युवाओं ने एक तरफ वायु सेवा का जवान और दूसरी तरफ बीएसएफ के जवानों के चित्र लगाये हैं। भारतीय ध्वज के साथ ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम के शहीदों की याद में लिखी कांवड़ के साथ गंगाजल लेकर यह सभी युवा आर्मी के लिए कुछ करने के जज्बे के साथ हरिद्वार से दिल्ली की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।
पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित शिवभक्तों ने ब्रह्मोस मिसाइल वाली झांकी वाली कांवड़ यात्रा निकाली। दिल्ली के युवाओं के इस समूह ने हरिद्वार से यात्रा शुरू की। कांवड़िये दीपांशु राजवीर और राम ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैनिकों को समर्पित है जिससे पाकिस्तान सीमा में बमबारी से दुश्मन थर्रा गया था। कांवड़ियो की यह टोली मंगलापुरी फेज टू पालम कालोनी नई दिल्ली निवासी युवाओं की है। उनकी झांकी में ब्रह्मोस मिसाइल की प्रति आकृति के अलावा भगवान शंकर की प्रतिमा भी विराजित है, तो भगवा झंडे के साथ तिरंगा झंडा भी लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications