ज्योतिष पीठ शंकराचार्य ने बता दिया Swami Prasad Maurya ही क्यों है सबसे बड़ा धोखा, खोल दी पोल
ज्योतिष पीठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सनातन और हिंदू धर्म को लेकर दिए बयान पर जमकर हमला बोला। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य खुद में सनातन नाम लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कहा कि अगर धोखा है तो स्वामी प्रसाद मौर्य सबसे बड़ा धोखा है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शीतकालीन चार धाम यात्रा पर निकले हैं। पहले दिन मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में रूकने के बाद आज वे उत्तरकाशी पहुंचे। जिसके बाद उनका दूसरा पड़ाव मां गंगा का शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव होगा।
इस बीच उत्तरकाशी पहुंचने पर शंकराचार्य का भव्य स्वागत हुआ। मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सनातन और हिंदू को लेकर की गई बयानबाजी का जबाव दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी सनातन धर्म और मौर्य संस्कृत का शब्द है। इस तरह से ये नाम ही सनातन का नाम है। जिसको लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सनातन धोखा है तो स्वामी प्रसाद मौर्य ही सबसे बड़ा धोखा है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर सुर्खियों में है। स्वामी प्रसाद मौर्य कई बार सनातन और हिंदू धर्म को लेकर बयानबाजी कर चर्चा में आ जाते हैं। अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ दिन पूर्व एक बयान दिया था जिसमे उन्होंने हिंदू धर्म को धोखा बताया है। इस बयान को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है।
इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी तक इस बयान से किनारा कर चुकी है। उनके इस बयान को लेकर शीतकालीन चार धाम यात्रा पर आए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्वामी प्रसाद मौर्य नाम का पूरा अर्थ बताकर सनातन धर्म से जुड़ा नाम बताया है। जिसका पूरा मतलब बताकर अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने स्वामी प्रसाद मौर्य को धोखा बताया है।
स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर ज्योतिष पीठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की प्रतिक्रिया.... pic.twitter.com/5CWFb0N2vX
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) December 28, 2023












Click it and Unblock the Notifications