जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा, भाजपा का मिशन 60 प्लस हुआ शुरू, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर

देहरादून, 15 नवंबर। उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं। नड्डा दो दिन के दौरे के दौरान पहले देहरादून फिर चमोली, अल्मोड़ा और रुद्रपुर सभी जगह कवर कर रहे हैं। साफ है कि जेपी नड्डा ने देहरादून से लेकर गढ़वाल, कुमांउ और तराई तीनों जगहों पर फोकस किया है। जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने अंतिम समय में अपनी रणनीति में भी बदलाव भी किया। शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ करने के लिए नड्डा चमोली पहुंचे। पहले इस कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही मौजूद रहना था। लेकिन प्रदेशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम और सैनिक परिवारों के वोटबैंक को देखते हुए भाजपा ने कार्यक्रम में बदलाव कर शहीद सम्मान यात्रा में जेपी नड्डा की मौजूदगी से बड़ा मैसेज देने की कोशिश की है।

JP Nadda visits Uttarakhand, BJPs mission 60 plus has started, will give victory mantra to the workers

पहली बार रुद्रपुर का दौरा
इसके अलावा नड्डा का पहली बार रुद्रपुर का कार्यक्रम लगाया गया है। जो कि तराई क्षेत्र होने के साथ -साथ किसानों को साधने के लिए बड़ी रणनीति मानी जा रही है। रुद्रपुर में नड्डा लोकतंत्र सेनानी सुभाष छाबड़ा से उनके आवास पर भेंट करेंगे। इसके बाद रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में शहीद ऊधम सिंह और अंबेडकर पार्क में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके अलावा वे बंगाली समाज के साथ संवाद भी करेंगे। इस तरह से नड्डा का दौरा भाजपा संगठन के चुनाव की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

चमोली, अल्मोड़ा और रुद्रपुर
सोमवार की सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड पहुंचने के बाद नड्डा ने सबसे पहले पूर्व सीएम और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रहे डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी की शादी में भी शिरकत किया। इसके बाद नड्डा ने चमोली के देवाल में शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद नड्डा ने अल्मोड़ा पहुंचकर प्रदेश प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, सहप्रभारी और विस्तारक के साथ वार्ता और प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। भाजपा कोर ग्रुप कमेटी की बैठक में नड्डा ने आगामी चुनावी रैलियों और तैयारियों पर चर्चा की। सोमवार को ही काशीपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में वे जिले के सभी शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र विस्तारक और प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

केन्द्रीय नेतृत्व का उत्‍तराखंड पर फोकस

उत्तराखंड में भाजपा अपने केन्द्रीय नेतृत्व के दौरों से चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने में जुटी है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में दौरे और रैलियों पर जोर दे रहे हैं। जो कि नवंबर में ही लगाए गए हैं, केन्द्रीय मंत्री प्रह्रलाद जोशी बतौर चुनाव प्रभारी और लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह चुनाव सह प्रभारी लगातार दौरे पर हैं। जो कि उत्तराखंड में डेरा डाले हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रभारी भी लगातार भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+