Joshimath में लोगों को बड़ी राहत, पिछले तीन दिनों में नहीं बढ़ी दरारों की चौड़ाई
जोशीमठ में घरों में दरार आने के बाद लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। इस बीच अच्छी खबर यह आई है कि अब यह दरारें और चौड़ी नहीं हो रही हैं।

उत्तराखंड के जोशीमठ में जिस तरह से जमीन नीचे धंस रही थी और घर की छत व फर्श पर दरार आ रही थी उसकी वजह से तकरीबन 800 लोगों को अपना घर खाली करना पड़ा। इस बीच सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट की ओर से कहा गया है कि जोशीमठ के के चमोली में पिछले तीन दिनों में दरारों की चौड़ाई में कोई विस्तार नहीं हुआ है। आपदा प्रबंधन के राज्य सचिव डॉक्टर रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि सीबीआरआई ने दरार नापने के लिए बिल्डिंग में क्रैक मीटर लगाया है, जो यह बता रही है कि पिछले तीन दिनों में दरारें बढ़ी नहीं हैं। यह सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में कई काम किए जा रहे हैं।
डॉक्टर रंजीत ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बैठक हुई है, जिसमे प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी, अडिशनल सेक्रेटरी फाइनेंस, अर्बन डेवलपमेंट, सेक्रेटरी डिजास्टर मैनेजमेंट भी शामिल हुए। इसमे सीएम को विस्तार से जानकारी दी गई कि आखिर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तकनीकी संस्था क्या काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आपदा प्रबंधन का काम पूरी तत्परता के साथ होना चाहिए। जोशीमठ में इस काम के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं होगी। हर जिले में प्रभावी टाउन प्लानिंग करने का भी निर्देश दिया गया है। ड्रेनेज और सीवर की प्रभावी व्यवस्था को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications