Jim Corbett National Park घूमने-फिरने और रोमांच के साथ सफारी हुआ महंगा, चुकाने होंगे इतने रुपये
Jim Corbett National Park घूमने फिरने और रोमांच के साथ सफारी के शौकीन पर्यटकों की फिर से जेब ढीली करनी होगी। कार्बेट पार्क का सफर फिर महंगा हो गया है। बताया गया कि तीन साल बाद जिप्सियों का शुल्क बढ़ाया गया है। डे-सफारी के लिए 200 रुपये प्रति जिप्सी का शुल्क बढ़ाया गया है।
कार्बेट पार्क के ढिकाला बिजरानी ढेला झिरना दुर्गादेवी गिरिजा पर्यटन जोन में पर्यटक सफारी करते हैं। कार्बेट पार्क का सफर फिर महंगा हो गया है। पंजीकृत जिप्सियों का तीन साल बाद शुल्क बढ़ा दिया गया है। डे-सफारी के लिए 200 रुपये प्रति जिप्सी का शुल्क बढ़ाया गया है।

कार्बेट पार्क के ढिकाला, बिजरानी, ढेला, झिरना, दुर्गादेवी, गिरिजा पर्यटन जोन में पर्यटक सफारी करते हैं। इन जोन में सफारी के लिए 383 जिप्सियां कार्बेट कार्यालय में पंजीकृत हैं। कार्बेट प्रशासन ने शुल्क का नया रेट जारी कर दिया है। बिजरानी का शुल्क 2500 रुपये से बढ़कर 2700 कर दिया गया है।
झिरना, ढेला, दुर्गादेवी व गिरिजा पर्यटन जोन का शुल्क 2800 से तीन हजार रुपये कर दिया गया है। एक अप्रैल से यह शुल्क लागू हो गया है। कार्बेट की वेबसाइट में भी जिप्सियों के नये शुल्क की संशोधित सूचना अपलोड कर दी गई है। इसमें कालागढ़ के पाखरो व सोनानदी पर्यटन जोन के जिप्सी का संशोधित शुल्क शामिल नहीं है। जीप सफारी या घूमने फिरने के लिए यात्रा jimcorbetttravels.com ऑनलाइन बुक करें।
इससे पूर्व नवंबर 2021 में जिप्सी का शुल्क बढ़ाया गया था। उधर मैदानों में गर्मी बढ़ते ही पर्यटक अब पहाड़ों का रूख करने लगे हैं। ऐसे में रामनगर से लेकर पहाड़ों में जो भी पर्यटक स्थल हैं, वहां पर रौनक बढने लगी है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। कॉर्बेट अपनी बाघ समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है।
कॉर्बेट को भारत का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय उद्यान होने का गौरव प्राप्त है। इसमें 6 पर्यटक जोन हैं। कॉर्बेट में सबसे बड़ा और सबसे विविध जंगल सफारी क्षेत्र होने के नाते, ढिकाला अपनी प्रचुर प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ अपने विदेशी जीवों के लिए सर्वोत्तम दृश्य प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है। इसका प्रवेश द्वार रामनगर शहर से 18 किमी दूर है।












Click it and Unblock the Notifications