Jim corbett national park जंगल की सफारी और एडवेंचर हो जाएं तैयार,कब के मिल सकते हैं टिकट,ऐसे करें बुकिंग
कॉर्बेट पार्क में इन दिनों जंगल की सफारी करने के लिए लाखों की संख्या में सैलानी आ रहे हैं। जंगल की सफारी और एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए कॉर्बेट पार्क सबसे बेस्ट विकल्प रहता है। ऐसे में गर्मी के समय भी जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं। हालांकि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) पैक हो गया है। मई माह की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। अब जून के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कार्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए जंगल की सफारी से लेकर मनोरंजन और परिवार के साथ घूमने फिरने का सबसे बेस्ट विकल्प है। डे विजिटर कॉर्बेट पार्क के झिरना, बिजरानी, दुरागादेवी, पाखरो, ढेला, गर्जिया जॉन में डे विजिट कर सकते हैं। डे विजिट की एंट्री 3100 रुपये में होती है। कॉर्बेट पार्क के ढिकाला, ढेला, बिजरानी और जॉन में पर्यटकों को रात्रि विश्राम की सुविधा है।
उत्तराखंड का विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध ढिकाला जोन है। कॉर्बेट नेशनल पार्क के इस जोन में सबसे ज्यादा बाघ और हाथी पाए जाते हैं, जिन्हें देखने के लिए देश और विदेश से तमाम पर्यटक हर साल यहां पर पहुंचते हैं। ये पार्क साल में सात महीने के लिए खोला जाता है जबकि 5 महीने तक ये पार्क बंद रहता है।
जरूरी बातें-
- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में ढेला, झिरना, गर्जिया, बिजरानी, ढिकाला और दुर्गादेवी पर्यटन जोन हैं।
- इनमें बुकिंग के लिए कॉर्बेट पार्क की वेबसाइट पर सैलानी 45 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग कराते हैं ताकि समय रहते बुकिंग मिल जाए।
- रात्रि विश्राम व सफारी के लिए होने वाली एडवांस बुकिंग मई के फुल हो गई है।
- ऐसे में अब सैलानी जून माह के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं।
- होटल और रिजॉर्ट के अलावा रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी जोन, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो व हाथीडगर जोन में भी सैलानी अच्छी खासी संख्या में जंगल सफारी करते हैं।
- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में जीप सफारी केवल सुबह और दोपहर के समय ही संभव है।
- सुबह का समय सुबह 5:30 बजे से सुबह 9:30 बजे तक और दोपहर का समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक।
- बुकिंग वेबसाइट www.corbettonline.uk.gov.in पर जाकर सफारी या दूसरी सुविधाएं बुक की जा सकती हैं।
- इसके लिए पार्क प्रशासन ने अब नई वेबसाइट लांच की गई है। सीधे मोबाइल नंबर से ही बुकिंग की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications