Jim Corbett National Park: खुल गया बिजरानी पर्यटन जोन, डे सफारी के साथ ही जानिए क्यों है पर्यटकों की पहली पसंद
Jim Corbett National Park घूमने फिरने के शौकीन, सफारी और नेचर लवर पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के मानसून सीजन के बाद अब लगभग सभी पर्यटन जोन धीरे-धीरे खुलते जा रहे हैं। मानसून सीजन के बाद मंगलवार को जिम कॉर्बेट पार्क का बिजरानी पर्यटन जोन को सुबह 6 बजे सैलानियों के लिए खुल गया।

डे सफारी के लिए खुला
हर वर्ष मानसून सीजन शुरू होते ही 30 जून को इस पर्यटन जोन को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद इसको 15 अक्टूबर को फिर से डे सफारी के लिए खोल दिया जाता है।
ढिकाला जोन भी खुलेगा
15 नवंबर से जिम कॉर्बेट पार्क के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन जोन ढिकाला को भी पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। उसी दिन से पार्क के अलग-अलग पर्यटन जोनों में बने कक्षों में पर्यटक रात्रि विश्राम का भी लुप्त उठा सकेंगे।
पर्यटकों का पसंदीदा जोन
पर्यटकों का यह पसंदीदा जोन है। इस जोन में वन्य जीवों को देखने के साथ ही टाइगर को देखने की संभावनाएं होती हैं। कॉर्बेट के ढ़ेर सारे पर्यटन जोन में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, इनमें से ढिकाला पर्यटन जोन को इस पार्क का सबसे पसंदीदा जोन माना जाता है। इसके बाद बिजरानी जोन लोगों को खास पसंद है। बारिश की वजह से बिजरानी हर साल 30 जून को बंद कर दिया जाता है और प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को यह खोल दिया जाता है।
आवश्यक जानकारी: -
- बिजरानी जोन डे टूरिस्टों के बीच पहली पसंद है।
- इसका प्रवेश द्वार आमडंडा में है जो रामनगर से लगभग 1 कि.मी. है।
- आमडंडा गेट से प्रवेश करने के बाद लगभग 5 किमी. बिजरानी पहुंचने से पहले बफर जोन का हिस्सा है और जंगल सफारी यहीं से शुरू होती है।
- सुबह के समय अधिकतम 30 वाहनों को बिजरानी में जाने की अनुमति है और शाम के समय भी इतनी ही संख्या में वाहनों को जाने की अनुमति है।
- सुबह की सफारी के लिए अग्रिम बुकिंग की आवश्यकता होती है और शाम की सफारी के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर परमिट दिए जाते हैं।
- एक जिप्सी में अधिकतम 6 व्यक्तियों को अनुमति है।
- 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे के लिए निःशुल्क होगी।
- बिजरानी जीप सफारी या घूमने फिरने के लिए यात्रा jimcorbetttravels.com ऑनलाइन बुक करें।












Click it and Unblock the Notifications