IMA POP 2025 : भारतीय सेना को मिले 419 युवा जांबाज अफसर, 32 मित्र राष्ट्रों के भी पासआउट, जानिए क्या रहा खास

IMA POP 2025: भारतीय सैन्य अकादमी में ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। आईएमए में पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद 419 जेंटलमैन कैडेट सेना में बतौर अफसर शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसंथा रोड्रिगो रहे।

रिव्यूइंग ऑफिसर में रूप में परेड का निरीक्षण करने वाले मुख्य अतिथि श्रीलंका के सेना प्रमुख रहे, जिन्होंने इसी अकादमी से प्रशिक्षण के बाद कमीशन लिया था। अनिल नेहरा को स्वार्ड ऑफ ऑनर मिला। इस बार अकादमी से कुल 419 कैडेट्स पास आउट होकर भारतीय सेना का बतौर हिस्सा बनें।

IMA POP 2025 dehradun Indian Army got 419 young officers 32 friendly nations passed out what special

आईएमए के चेटवुड भवन के ठीक सामने परेड करते हुए कैडेट्स ने परिजनों समेत सभी का दिल जीत लिया। इसके अलावा मित्र राष्ट्रों के कैडेट्स भी अपना प्रशिक्षण पूरा किया। परेड से पहले श्रीलंका के सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण किया और इसके ठीक बाद परेड शुरू की गई।

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। श्रीलंका के सेना प्रमुख लासांथा रोड्रिगो परेड की सलामी ली। जो आईएमए के पूर्व छात्र भी हैं। विदेशी कैडेटों को मिलाकर आईएमए से पासआउट होने वाले कैडेटों की कुल संख्या 451 है। ये सभी सैन्य नेतृत्व, शारीरिक दक्षता और रणनीतिक कौशल में पारंगत हो चुके हैं। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को युद्ध कौशल, हथियार संचालन, नेतृत्व और नैतिक मूल्यों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

इस कार्यक्रम में 419 युवा सैन्य अफसर भारतीय सेना में शामिल है। कुल 451 कैडेट पास आउट हुए। जिनमें 32 अन्य देशों के भी हैं। अकादमी के एतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड का आयोजन किया गया। इसके बाद होने पीपिंग और ओथ सेरेमनी के साथ ही 156वें रेगुलर कोर्स और 139वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के कुल 451 जेंटलमैन कैडेट सेना में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल लसंथा रोड्रिगो खुद दिसंबर 1990 में आईएमए के 87वें कोर्स से कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। इस समारोह में परेड निरीक्षक (रिव्यूइंग ऑफिसर) के रूप में उपस्थित रहे। वह आईएमए में अपनी पुरानी यादें भी ताजा करेंगे।

आज की परेड के साथ ही आइएमए के नाम देश-विदेश की सेनाओं को 66 हजार से अधिक सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा। इनमें मित्र देशों को दिए गए करीब तीन हजार सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+