कैसी हो शहर की सरकार,जानिए देहरादून के मतदाताओं ने किन मुद्दों पर किए वोट,कैसा हो पार्षद और मेयर, क्या है राय
Nikya chunav 2025: उत्तराखंड में मतदान को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही भारी उत्साह देखने को मिला। पहाड़ से मैदान तक बूथों पर लंबी लाइन लगी रही। दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात रहे। देहरादून नगर निगम में भी मतदाताओें में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवा काफी उत्साहित नज़र आये। युवाओं ने कहा कि उन्होंने शहर के विकास के लिए वोट किया है।

वन इंडिया ने मतदान के बाद मतदाताओं से जानने की कोशिश की कि उन्हें कैसी शहर की सरकार चाहिए। लोगों का कहना है कि ऐसे व्यक्ति को पार्षद या मेयर बनना चाहिए जो रात में भी आम लोगों के साथ खड़ा रहे। देहरादून के नेहरू कॉलोनी वार्ड के मतदाताओं ने साफ कहा कि उन्हें बदलाव चाहिए। इस बार वे बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं।
वोटर अपने वार्ड में साफ सफाई, पार्क और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चिंतित नजर आए। इसके साथ ही कुछ मतदाताओं की ये भी शिकायत थी कि प्रत्याशी सिर्फ चुनाव के दौरान ही नजर आते हैं। इसके बाद जनता को भूल जाते हैं। ऐसे में ऐसे प्रत्याशी को जिताना चाहिए जो कि साल में एक बार जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुने।
नेहरू कॉलोनी के मतदाताओं की ये भी शिकायत है कि यहां वार्ड में लोगों ने सारी कॉलोनियों को गेट लगाकर बंद कर दिया है। जिससे बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी हो जाती है। इसके साथ ही इससे पार्क में भी घूमना फिरना बंद हो गया है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में लोग नाराज भी हैं और इस तरह की व्यवस्था को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेयर भी ऐसा होना चाहिए जो पार्षद के साथ मिलकर काम करें। हालांकि हर मतदाता ये मानता है कि वोट देना जरूरी है। ये बात अलग है कि वोट देना कहीं सिर्फ औपचारिकता बनकर न रह जाए।












Click it and Unblock the Notifications