दो माह पहले सम्मान, अब ढ़हा दिया मकान, उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल के रैट माइनर्स हीरो की पत्नी ने कही ये बड़ी बात

दो माह पहले उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने वाले रैट माइनर्स अब अपने घर को बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। सिल्क्यारा टनल में हीरो बने रैट माइनर्स एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दो माह पहले 41 मजूदरों की जान बचाने वाले रैट माइनर्स का मकान भी दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से ढहा दिया गया है। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया में भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

house collapsed rat miners vakil hassan saved lives 41 laborers trapped Silkyara Tunnel Uttarkashi

रैट माइनर्स वकील हसन की पत्नी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी पत्नी आरोप लगा रही है कि उनके पति उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे के हीरो थे, जिन्होंने 41 जिदंगियां बचाई थी। उनको सबने सम्मान दिया। लेकिन उसके बदले हमारा मकान ले लिया गया।

उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि मुन्ना कुरैशी समेत उनके परिवार के कई लोगों को पुलिस थाने में ले गई। वकील हसन की पत्नी का आरोप है कि उनका एक टूटा फूटा मकान था। वो भी ले लिया। अब वे कहां जाएं।

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में दिवाली की सुबह 41 मजूदर अंदर फंस गए थे।​ जिन्हें बाहर निकालने के लिए उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश से कई एजेंसियां जुटी रही। लेकिन दिल्ली से आए रैट माइनर्स ने ही आखिर में पूरा ​आपरेशन संभाला और 17 दिन बाद अंदर फंसे मजूदरों तक सबसे पहले पहुंचे।

इस तरह रैट माइनर्स ही इस पूरे आपरेशन के हीरो माने गए। इस टीम में दिल्ली के मुन्ना कुरैशी, वकील हसन समेत 12 लोगों की टीम थे। जिन्हें दिल्ली सरकार, उत्तराखंड सरकार समेत कई संस्थाओं और सरकारों ने सम्मानित किया। अब मुन्ना कुरैशी और वकील हसन के कथित मकान को डीडीए ने ढहा दिया।

जिसके बाद से सोशल मीडिया में भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। उस समय मीडिया ने भी रैट माइनर्स की लाइफ और उनकी परेशानियों को उठाने की कोशिश की थी। जो कि दिल्ली में एक कमरे में रहकर किसी तरह अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। रैट माइनर्स उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे के बाद ही चर्चा में आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+