30 अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, धर्मपुर में जनसभा से करेंगे चुनावी शंखनाद

गृह मंत्री अमित शाह संगठन स्‍तर की तैयारियों से लेकर हर पहलू पर करेंगे बात

देहरादून, 27 अक्टूबर। उत्तराखंड में भाजपा 30 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव का विधिवत शंखनाद करने जा रही है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को देहरादून आ रहे हैं। इस दौरान अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान भाजपा सरकार पहाड़ की जनता को घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ कर सौगात भी देंगे।

Home Minister Amit Shah will come to Uttarakhand on October 30, will make election conch shell from the public meeting in Dharampur

कोर कमेटी की बैठक में टटोलेंगे नब्ज
चुनावी साल को देखते हुए भाजपा अपने सभी बड़े नेताओं को उत्तराखंड लाने में जुटे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड में कार्यक्रम होने के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। हाल ही में अमित शाह आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करके गए हैं, लेकिन अब अमित शाह पार्टी संगठन की तैयारियों का जायजा लेने देहरादून पहुंच रहे हैं। इसे चुनावी तैयारियों से जोड़ा जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इस दौरान वह पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व से चुनावी तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। अमित शाह की संगठन स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते ज्यादा पकड़ मानी जाती है। ऐसे में अमित शाह चुनावी तैयारियों को लेकर जमीनी हकीकत को पकड़ने में ज्यादा सक्षम माने जाते हैं। ऐसे में अमित शाह पहले उत्तरप्रदेश और उसके बाद उत्तराखंड में एक के बाद एक कोर कमेटी की बैठक और जनसभा कर रहे हैं। अमित शाह के इस दौरे को चुनाव का सेमीफाइनल बताया जा रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि शाह के दौरे से चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।

धर्मपुर में होगी बड़ी जनसभा
अमित शाह के दौरे को पूरी तरह से चुनावी रंग देने के लिए भाजपा ने इस दौरान जनसभा का आयोजन किया है। जिसमें अमित शाह जनता को संबोधित भी करेंगे। इसके लिए भाजपा ने धर्मपुर सीट चुनी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा धर्मपुर विधानसभा में होगी। जो कि बन्नू स्कूल मैदान में होगी। धर्मपुर सीट पर भाजपा के विनोद चमोली विधायक हैं। जो कि मेयर रह चुके हैं। विनोद चमोली को लेकर भी लंबे समय से क्षेत्र में विरोध और नाराजगी चल रही है। भाजपा सूत्रों का दावा है कि अमित शाह की रैली पहले रायपुर ​विधानसभा में आयोजित होनी थी, लेकिन रायपुर में विधायक उमेश शर्मा के भारी विरोध और कांग्रेस में जाने की खबरों से पार्टी ने ​धर्मपुर में जनसभा कराने का फैसला लिया है। इसके लिए भाजपा पूरे प्रदेशभर से भीड़ जुटाने में जुट गई है। बताया जा रहा है भाजपा ने 25 हजार से ज्यादा लोगों के जुटने का टारगेट किया है। मैदान का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत प्रशासन ने स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियां शुरू कर दी है।

क्या है घसियारी कल्याण योजना
पहाड़ों में महिलाओं को पशु चारे के लिए जंगलों के घास पर निर्भर रहना पड़ता है। पहाड़ की महिलाओं को घसियारी भी कहा जाता है। घसियारी कल्याण योजना के तहत 7771 सहकारी केंद्रों पर कम दरों पर चारा बिक्री की व्यवस्था की जाएगी। यह केंद्र तमाम गांवों के संपर्क क्षेत्र में स्थित हैं। महिलाओं को अपने घरों के नजदीक ही हरे चारे की उपलब्धता हो सकेगी। जिससे पशुओं के लिए लाभदायक चारा आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+