उत्तराखंड में भारी बारिश: ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर टूटा पहाड़, शिलाओं ने तबाह किए वाहन

ऋषिकेश। उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ ढह जाने से रास्ता बाधित हो गया है। भारी बारिश के कारण जिस वक्त वहां भूस्खलन हो रहा था, तो बड़े-बड़े वाहन ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे थे। उनमें से कई वाहन भूस्खलन की जद में आ गए और क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों के उूपर पहाड़ से मोटी-मोटी शिलाएं गिरीं और उनके इलाके की कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

Heavy rainfall triggers landslide on Rishikesh-Badrinath National Highway, vehicles were stranded in the area

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। जिनमें गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग जिले के सिरोबगड और नारकोटा क्षेत्रों में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। उसके बाद वहां शुक्रवार को भूस्खलन हुआ। जिससे राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, हालात बिगड़ते देख रुद्रप्रयाग के पास मेदानपुर में केदारनाथ-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया। न्यूज एजेंसी ने बताया कि, इस सप्ताह की शुरुआत में, उत्तराखंड में देहरादून-रानीपोखरी-ऋषिकेश राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही की सुविधा के लिए खोला गया एक वैकल्पिक मार्ग अचानक बाढ़ में तबाह हो गया। जिसमें कई वाहन भी नदी की जलधारा में बह गए।

Heavy rainfall triggers landslide on Rishikesh-Badrinath National Highway, vehicles were stranded in the area

अधिकारियों के मुताबिक, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, उत्तराखंड में लगातार तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते भूस्खलन की घटनाओं की आशंका से कई जगहों पर राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं। एक वीडियो में दिखाया गया है कि, राज्य की एक सड़क बाढ़ के पानी में बह गई। तेज रफ्तार की जलधाराओं में एक वाहन को बहते हुए देखा जा सकता है। अब आप देख रहे हैं, उस क्षेत्र के दृश्य, जहां बीते रोज भूस्खलन हुआ था।

Heavy rainfall triggers landslide on Rishikesh-Badrinath National Highway, vehicles were stranded in the area

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+