Harish rawat के लिए कांग्रेस एक राजनीतिक प्लेसमेंट एजेंसी, BJP MLA ने गंगा सम्मान यात्रा पर उठाए ये सवाल
Harish Rawat कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश की गंगा सम्मान यात्रा का पहला चरण ऋषिकेश में गंगा आरती के साथ पूरा हो गया है। जिसके बाद से हरदा भाजपा के निशाने पर हैंं। वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक विनोद चमोली ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर कांग्रेस को अपने परिवार की प्लेसमेंट एजेंसी बनाने का आरोप लगाया है।
विधायक विनोद चमोली ने गंगा सम्मान यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि सनातन के सम्मान के बिना गंगा सम्मान यात्रा निरर्थक है। विनोद चमोली ने कहा कि वे कांग्रेस में अपने बच्चों और रिश्तेदारों को स्थापित करने में ही लगे रहते हैं। उनके लिए पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक प्लेसमेंट एजेंसी बन गई है और वहां वे अपने लोगों को ही तव्वजो देते हैं।

लिहाजा हरीश रावत की यात्रा अपनी पार्टी को सबल करने की नहीं है बल्कि अपने बच्चों के राजनीतिक भविष्य को बल देने की यात्रा है। चमोली ने कहा कि समुदाय विशेष की तुष्टिकरण के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत कई योजनाओं को अमल मे ला चुके हैं। एक और गंगा का सम्मान और दूसरी ओर हरदा आस्था की प्रतीक गंगा को नाला घोषित कर चुके है। मुस्लिम यूनिवर्सिटी उन्ही की पार्टी नेताओं ने खुलासा किया तो जुम्मे की नमाज की छुट्टी जैसे फैसले तुष्टिकरण की पराकाष्ठा थी।
Harish Rawat news
वहीं पलटवार किया कि कांग्रेस झूठ की शिकार हो या नहीं, लेकिन प्रदेश की जनता उनके सफेद झूठ को कभी स्वीकार नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि जो हरीश रावत कहते हैं कि कांग्रेस झूठ का शिकार हो गई है, तो उन्हें बताना चाहिए कि आखिर कौन था वो व्यक्ति जिसका बतौर सीएम स्टिंग हुआ था और किसने कहा था कि मेरी सरकार बचा लीजिए, बदले में में आपको पूरी छूट दे दूंगा। उनको न जाने क्यों ऐसा लगता है कि प्रदेश की जनता ये सब भूल गई है। जबकि चुनाव दर चुनाव उनकी हार इस बात की तस्दीक करती है कि लोगों ने उन्हें अमानत में ख़यानत के अपराध से अब तक बरी नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications