Uttarakhand: हरीश रावत का बड़ा ऐलान- 'सत्ता में आए तो महिलाओं को देंगे 200 रुपए LPG सब्सिडी'

कांग्रेस की सरकार आने महिलाओं को सब्सिडी और 200 यूनिट फ्री में बिजली देने का ऐलान

देहरादून, 20 अगस्त।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों ने अपने विजन पर फोकस करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए अपने चुनावी विजन को सामने रखते हुए कांग्रेस की सरकार आने पर 200 रुपए प्रति माह कुकिंग गैस सब्सिडी महिलाओं के खाते में राज्य की तरफ से देने का ऐलान कर दिया है। जो कि 2400 रुपए प्रति वर्ष होती है। हरीश रावत ने महंगाई के मुद्दे पर केन्द्र की मोदी सरकार को घेरते हुए लिखा कि एनडीए की सरकार ने जिनता बोझ लोगों पर लाद दिया है, उसमें ये सब्सिडी ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। हालांकि उन्होंने ये ​भी ​विश्वास दिलाया कि जैसे-जैसे राज्य की आर्थिक स्थिति सुधरेगी वे सब्सिडी को बढाने की कोशिश की जाएगी।

uttarakhand, uttarakhand news, uttarakhand hindi news, harish rawat, congress

आप के बाद कांग्रेस का चुनावी विजन आया सामने
चुनावी साल में सभी दल अपने-अपने चुनावी विजन को सामने रखने लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने चुनावी मुद्दों को जनता के सामने रखा। आप ने सरकार आने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली और उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाने का भी ऐलान कर दिया है। आप की चुनावी रणनीति सामने आने के बाद कांग्रेस की और से प्रदेश में चुनावी कमान संभाल रहे दिग्गज नेता हरीश रावत ने भी कांग्रेस की रणनीति और अपना चुनावी विजन जनता के सामने रखना शुरू कर दिया है। हरीश रावत ने सबसे पहले युवाओं और महिलाओं को रिझाना शुरू कर दिया है।

हरदा ने आप पर साधा निशाना
हरीश रावत ने अपने चुनावी विजन को सामने लाने के साथ ही आप को घेरना भी शुरू कर दिया है। आप पर निशाना साधते हुए हरीश रावत ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक पर्यटक के तौर पर यहां आकर के प्रति परिवार 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा कर रहे हैं। हरीश रावत ने आप को चुनौती देते हुए पूछा कि उनकी पार्टी 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का सपना किस आधार पर दिखा रही है। हरीश रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने विद्युत निगम को देश के अंदर तीसरे स्थान पर ला दिया था लेकिन आज वह 13वें स्थान पर पहुंच गई है। ऐसे में निगम का भविष्य संभालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आप को चेंलेज करते हुए एक​ दिन के अंदर इस चुनावी मुद्दे पर अपना विजन स्पष्ट करने की चुनौती है, साथ ही दावा किया कि उनकी सरकार अगर आती है तो कैसे 200 यूनिट तक बिजली फ्री करेंगे और किन-किन उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

हरीश रावत की पोस्ट-

मैंने अपनी बहनों को जिनके ऊपर रसोई का बोझ बहुत बढ़ गया है, एक वादा किया है भावना के वशीभूत होकर के वादा किया है कि हमारी सरकार आएगी तो 200 रुपए प्रति माह हम कुकिंग गैस सब्सिडी उनके खाते में राज्य की तरफ से देंगे अर्थात साल में 2400 रुपए, मैं जानता हूंँ उनके ऊपर एनडीए की सरकार ने जितना बोझ लाद दिया है उसमें ये सब्सिडी ऊंट के मुंह में जीरे के समान है, ज्यों-ज्यों राज्य की आर्थिक स्थिति सुधरती जाएगी मैं यह सब्सिडी बढ़े उसके लिए काम करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+