Haridwar हरकी पैड़ी पर शेख के लिबास में घूम रहे थे दो युवक, मचा बवाल, सामने आया सच तो उड़ गए होश

Haridwar हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर दो युवक शेख के लिबास में घूमते हुए नजर आए तो हंगामा मच गया। दोनों युवक ने वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया। जिसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने दोनों को रोक दिया। पूछताछ हुई तो दोनों ने पहले खुद को मुस्लिम नाम होने और दुबई का निवासी बताया।

लेकिन बाद में सच्चाई सामने आई तो दोनों ने वीडियो के लिए ये सब करने का दावा किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। हरकीपैड़ी आने का कारण पूछा गया तो बताया गया कि हमारा यूट्यूब चैनल है। इसलिए हम वीडियो बना रहे थे।

haridwar young men roaming Har Ki Pauri dressed traditional Arab attir truth everyone stunned

पुलिस को पूछताछ में बताया कि इस प्रकार की वीडियो हमने पहले पेंटागन मॉल, शिवालिक नगर में भी बनाए जिसमें लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया और उसमें काफी LIKE व COMMENT मिल रहे थे। इसलिए हम वीडियो हरकीपैडी पर बना रहे थे। हमसे गलती हो गई हमारे इस काम से किसी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए दोनों के द्वारा माफी मांगी गई और भविष्य में इस प्रकार की वीडियो नहीं बनाने के लिए बताया गया।

वीडियो में अरबी पहनावे (कंदूरा) में दो युवक घूमते नजर आए। जो खुद को दुबई का निवासी बताते दिखे। इस दौरान उनसे कई लोग सेल्फी खिंचवाते दिखे। हालांकि, कुछ देर बाद वो हरकी पैड़ी से निकल गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि हाल ही में गंगा सभा की ओर से हरिद्वार के घाटों व धार्मिक स्थलों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग की गई है। हाल ही में तीर्थ पुरोहितों की ओर से हरकी पैड़ी समेत कुंभ मेला क्षेत्र के सभी गंगा घाटों को गैर हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने की मांग की गई थी। इस बीच ये वीडियो सामने आया तो बवाल मच गया।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। आमजन से भी अपील है कि किसी भी घटना की सत्यता के जाने बिना किसी प्रकार सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार ना किया जाए। आधी-अधूरी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वालों को पुलिस चिन्हित कर रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों के नाम-

  • नवीन कुमार पुत्र मुन्ना, निवासी- रावली महदूद महदूद, हरिद्वार
  • प्रिंस पुत्र सोमपाल, निवासी- बिजनौर वर्तमान पता रावली महदूद, हरिद्वार
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+