Haridwar news: चलती फिरती शराब की दुकान, तस्कर की शर्ट के अंदर से मिले पव्वे, पुलिस भी रह गई दंग Viral video
हरिद्वार पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो कि शराब की दुकान बनकर नगर के प्रतिबंधित क्षेत्र में चलते-फिरते शराब की बिक्री करता था।
पुलिस ने तस्कर का वीडियो बनाया जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सारी शराब शर्ट के अंदर से बरामद किया है।

धर्मनगरी हरिद्वार के नगर क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध है। ऐसे में यहा शराब बेचने पर कानूनी कार्रवाई होती है। इस क्षेत्र में शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार पुलिस के सामने आया है। पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो कि शराब की दुकान बनकर नगर के प्रतिबंधित क्षेत्र में चलते-फिरते शराब की बिक्री करता था।
तस्कर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। हरिद्वार कोतवाली अंतर्गत हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने 25 जून को एक शराब तस्कर को हरकी पैड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब तस्कर की तलाशी ली तो तस्कर के पास से शराब के 48 पव्वे देसी और अंग्रेजी शराब के बरामद किए।
खास बात है कि पुलिस ने शराब के 48 पव्वे उसके शर्ट के अंदर से बरामद किए। तस्कर के पास से 48 शराब के पव्वे बरामद होने से पुलिस भी हैरान हो गई है। पुलिस ने इसका वीडियो भी बनाया जो कि अब वायरल हो रहा है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान 24 वर्षीय सज्जन कुमार के रूप में हुई है, जो हरिद्वार की शिव कुटिया ब्रह्मपुरी का रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications