''मुस्लिम गंगा स्नान कर सनातन में...'' BJP अध्यक्ष ने Haridwar में गैर हिंदुओं की नो एंट्री पर कह दी बड़ी बात
Haridwar हरिद्वार में गैर हिंदुओं की नो एंट्री को लेकर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरिद्वार के गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं पर नो एंट्री के पोस्टर भी जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर सियासत शुरू हो गई है। विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर हमलावर है।
विपक्ष का कहना है कि ये देश सबका है सिर्फ एक धर्म का नहीं। गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं की नो एंट्री पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान सामने आया है। महेंद्र भट्ट का कहना है कि अगर कोई मुस्लिम गंगा स्नान कर पवित्र होकर सनातन में आना चाहता है तो कोई विरोध नहीं।

मीडिया से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि कुछ स्थल ऐसे होते हैं जिनकी पवित्रता का अलग महत्व होता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुझे नहीं लगता कोई और धर्म का व्यक्ति गंगाजल का स्नान करेगा। जैसे हिंदू मक्का मदीना नहीं जाता वैसी कोई अन्य धर्म के लोग गंगाजल से स्नान नहीं करते। प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर कोई मुस्लिम गंगा स्नान कर पवित्र होकर सनातन में आना चाहता है तो कोई विरोध नहीं करना चाहिए।
बता दें कि हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। हरिद्वार में कुंभ में गैर हिंदुओं की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने 2027 में होने वाले अर्ध कुंभ में गैर हिंदुओं की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
उधर हरिद्वार हरकी पैड़ी पर जगह-जगह बोर्ड लगा दिए गए हैं, जिसमें स्पष्ट लिख दिया गया कि अहिंदू का प्रवेश पूरी तरह निषेध है। इसके अलावा तीर्थस्थल की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। हरिद्वार में गैर हिंदूओं की नो एंट्री वाले पोस्टर लगने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। हालांकि जानकारों का मानना है कि ये नई बात नहीं है। नगर निगम के बायलॉज में पहले से ही है।












Click it and Unblock the Notifications