Haldwani News: अब तक पांच की मौत, सीएम धामी पहुंचे, कहा- वीडियो फुटेज के आधार पर होगी कठोर कार्रवाई
हल्द्वानी में हिंसा की घटना के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीएम धामी ने पुलिसकर्मियों, घायलों व पीड़ितों का हालचाल जाना। सीएम ने पुलिस अधिकारियों से पूरें घटनाक्रम की जानकारी ली।

सीएम ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का काम कोर्ट के आदेश पर पहले से हो रहा था। लेकिन यह हमला सुनियोजित था। जिस तरह से हमारी पुलिस पर हमला हुआ है। यह बहुत ही दुख की बात है। यह देवभूमि है। इन लोगों ने कानून तोड़ा है और देवभूमि की छवि को खराब करने का काम किया है।
धामी ने कहा कि जिन लोगों ने संपत्ति जलाई है। वीडियो फुटेज के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहां जो भी सामान एकत्रित किया गया था उस पर कार्रवाई होगी। बता दें कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरूवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। जिसके बाद पूरे शहर में बवाल हुआ। इस बीच सरकार ने कफ्रर्यू लगाकर दंगाइयों को गोली मारने का आदेश दिया।
अब तक इस पूरी घटना में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 250 से ज्यादा घायल हुए। सीएम धामी ने अधिकारियों से इस घटना में शामिल उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की बात की है। साथ ही अधिकारियों को पहली ही हल्द्वानी में स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा। इससे पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी अभिनव कुमार हल्द्वानी पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।
डीजीपी ने जल्द ही माहौल ठीक होने और आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने की बात की है। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। हालात सामान्य है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। बनभूलपुरा के प्रभावित क्षेत्र के अलावा हल्द्वानी समेत अन्य इलाकों में ऐसी घटना ना हो इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीमो को तैनात किया गया है।
उन्होंने आम जनता की क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहना की। सीएस ने कहा कि स्थिति का जायजा ले लिया गया हैए मुख्यमंत्री जी स्थिति की निरन्तर जानकारी ले रहे हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जनता से अफवाहों से बचने और शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विगत रात्रि घटना में कुल 05 लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें फईम कुरैशी, जाहिद, मौ0 अनस, शब्बान व प्रकाश कुमार के मृतक के रूप पहचान की गई हैं। इसके अलावा बेस चिकित्सालय में 07, कृष्णा चिकित्सालय में 03, सुशीला तिवारी चिकित्सालय में 03, तथा बृजलाल चिकित्सालय में 01 घायल का उपचार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications