Haldwani news: हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार, जानिए क्या है कनेक्शन
उत्तराखंड के हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक पर शिकंजा कसता जा रहा है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए बवाल के मास्टरमाइंड बताए जा रहे अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हल्द्वानी में हिंसा की घटना के बाद से हालात सामान्य होते जा रहे है। इंटरनेट सुविधा आज रविवार को बहाल कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने मलिक को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस पहले ही अब्दुल मलिक के साथी समाजवादी पार्टी के नेता जावेद सिद्दिकी, अरशद अयूब और निगम का पूर्व पार्षद जीशान परवेज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अभी तक धरपकड़ करते हुए 60 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले चुकी है। सर्च ऑपरेशन चलाकर दो निर्वतमान पार्षद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बताया जा रहा है कि अब्दुल मलिक को भी आज पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
इस बीच अब्दुल मलिक का एक वीडियो भी सामने आया है। मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को जनवरी में ही जमीन से कब्जा छोड़ने के लिए कह दिया गया था, जनवरी का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है। जहां अब्दुल मलिक नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय से बहस कर रहा है।
बनभूलपुरा क्षेत्र में घटित घटना मामले में 01 नगर निगम एवं 02 पुलिस की तहरीर पर कुल.03 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। मामले में टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 05 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गई है।
वनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र में कर्फ्यू हटा दिया गया है। अति आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सामान्य चल रही है। थाना बनभूलपुरा को सुचारू रूप संचालित किया जा चुका है। थाने पर समस्त कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई है जो गिरफ्तारी के लिए कार्य कर रही है।हल्द्वानी में हिंसा की घटना के बाद से हालात सामान्य होते जा रहे है। इंटरनेट सुविधा आज रविवार को बहाल कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications