हल्द्वानी प्रकरण को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने की ये मांग, स्थानीय विधायक ने कह दी बड़ी बात

कांग्रेस ने हल्द्वानी प्रकरण को लेकर राज्य सरकार से कई सवालों को लेकर घेरा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में कराने की मांग की है। साथ ही इस पूरे मामले में दोषी प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई करने और दंगाई करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हल्द्वानी के विधायक सुमित ह्रदयेश ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने जल्दबाजी और उतावलेपान में यह पूरी कार्रवाई की।

Haldwani incident violence Congress President Karan Mahara made demand MLA Sumit Hridayesh big thing

हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने कहा है कि आजादी से लेकर आज तक हल्द्वानी में कभी भी इस तरह की घटना नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की तारीख 14 फरवरी तय की थी, फिर भी शासन-प्रशासन ने जल्दबाजी करके इस कृत्य को अंजाम दिया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी से उनकी फोन पर बात हुई। उन्होंने भी शहर में शांति व्यवस्था को लेकर अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जल्दबाजी और उतावलेपान में यह पूरी कार्रवाई की है। यह एक बड़ी चूक है।

इधर देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हल्द्वानी के मलिक फार्म क्षेत्र में घटित घटना को लेकर इंडिया एलायंस और सिविल सोसाइटी की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से इस घटना को निंदनीय एवं दुखद करार देते हुए जनता से निवेदन किया गया कि आपसी सामाजिक सौहार्द भाईचारे एवं शांति को कायम रखने की अपील की गयी और प्रशासन की लापरवाही, लोकल इंटेलिजेंस की विफलता और सरकार की उदासीनता को इस घटना का मुख्य कारण बताया, और सरकार से अपील की कि तत्काल वहां के डीएम और एसएसपी को बर्खास्त किया जाए।

बैठक में शामिल सभी प्रतिनिधियों ने कहा कि वहां पर आवश्यक सावधानी बरती जानी चाहिए थी वह क्यों नही बरती गयी और सांय 4 बजे बिना होमवर्क किए जल्दबाजी में जो कार्यवाही हुयी वह किसी तरीके से भी उचित नहीं है। सर्वसम्मति से बैठक में निर्णय हुआ कि इस घटना के संदर्भ में राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा गया हैं और कल 10 फरवरी को गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के सम्मुख संयुक्त रूप से शान्ति के लिए प्रार्थना की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+