Global Investor Summit 2023: जे एस डब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के साथ 15 हजार करोड़ का MOU, ये है प्लान
उत्तराखण्ड सरकार और जे एस डब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का एमओयू किया गया।
नई दिल्ली में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के रोड शो के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में एमओयू किया गया है। जे एस डब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड द्वारा अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट् के 2 पम्प स्टोरेज का विकास किया जाएगा। योजना से 1 हजार लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस योजना से एक बड़ी आबादी को पेयजल की आपूर्ति और कृषि के लिए सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को नई दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो में शामिल हुए। इस बीच जे एस डब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के साथ 15 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जे एस डब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड से उत्तराखण्ड में पंप स्टोरेज प्लांट, सीमेंट, स्पोर्ट, ट्रेनिंग सेंटर, पेयजल, कुमाऊ के मंदिरों (मानसखंड मंदिर माला को सी.एस.आर. के तहत ) पुनर्द्धार व सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की।
एमओयू के तहत जे०एस० डब्ल्यू एनर्जी 1500 मेगावाट क्षमता के अल्मोड़ा में 2 स्व-पहचान वाली पंप स्टोरेज परियोजनाएं स्थापित करने की योजना पर कार्य करेगी, जिसे अगले 5-6 वर्षों में विकसित किया जाएगा। अल्मोडा के जोसकोटे गांव में साइट 1 में यह योजना निचला बांध, जलाशय कोसी नदी से 8-10 किमी की दूरी पर प्रस्तावित है तथा अल्मोड़ा के कुरचौन गांव में साइट 2 में यह ऊपरी जलाशय कोसी नदी से 16 किमी की दूरी पर प्रस्तावित है।
इस योजना से एक बड़ी आबादी को पेयजल की आपूर्ति तथा कृषि के लिए सिचाई की सुविधा प्राप्त होगी द्य इसके साथ ही इस योजना से 1000 लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
राज्य सरकार ने राज्य में पी०एस०पी० के विकास को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पंप स्टोरेज परियोजना नीति तैयार की है, जो डेवलपर्स को प्रमुख प्रोत्साहन प्रदान करती है।












Click it and Unblock the Notifications