स्कूल में बेहोश हो रही छात्राएं, स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप, मास हिस्टीरिया नहीं इस बार सामने आई नई वजह

देहारादून के चकराता ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ी में छात्राओं के अचानक बेहोश होने का मामला सामने आया है। जिससे विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि स्कूल प्रशासन का कहना है कि शारीरिक तौर पर कमजोर छात्राएं ही बेहोश हो रही है। लेकिन अभिभावक मामले सामने आने के बाद डरे हुए हैं।

Girl students fainting in school stir school administration new reason fore not mass hysteria.

बता दें कि इससे पूर्व पिथौरागढ़, उत्तरकाशी समेत उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में मास हिस्टीरिया के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में जब भी किसी स्कूल में छात्राएं बेहोश होती हैं या फिर अजीब हरकतें करने लगे तो मामले को मास हिस्टीरिया से जोड़ दिया जाता है। लेकिन इस बार स्कूल प्रशासन का अलग तर्क है।

देहरादून के चकराता ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ी में छात्राओं के बेहोश होने के मामले सामने आए हैं। कई अभिभावक इसको स्कूल की भूमि से जुड़े अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन विद्यालय प्रशासन का कहना है कि शारीरिक तौर पर कमजोर छात्राएं ही बेहोश हो रही है।

उनका कहना है कि कई छात्राएं सुबह बिना नाश्ता किए करीब चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय कर स्कूल पहुंचती हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में करीब आधा घंटा खड़ा रहने के दौरान तीन छात्राएं बेहोश होकर नीचे गिर गई। कुछ देर में छात्राओं को होश आया और वह सामान्य हो गईं।

स्कूल का कहना है कि छात्राओं के चीखने चिल्लाने का कोई मामले नहीं है। करीब एक माह पहले दो और 20 दिन पहले एक छात्रा भी बेहोश हुई थी। उन्होंने बताया बेहोश होने वाली सभी छात्राएं कमजोर है और उनके सुबह नाश्ता न करने की बात भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि छात्राएं बेहोश होती है और पानी पिलाने के बाद सामान्य हो जाती हैं। कुछ अभिभावक मामले को अंधविश्वास से जोड़ कर देख रहे हैं। जो भी हो मामला सामने आने के बाद स्कूल में हलचल जरुर बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+