जानिए कौन हैं Girdhari Lal Sahu, बिहार में 25 हजार रुपये में लड़कियां बयान से पहले भी विवादों से पुराना नाता
Girdhari Lal Sahu उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार गिरधारी लाल एक बयान को लेकर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बिहार में 20-25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं।
हालांकि उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर सफाई देते हुए कहा है कि उनकी बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। साहू ने इस प्रकरण को लेकर माफी मांगी है। बता दें कि गिरधारी लाल साहू का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है।

क्या है नया विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत मंडल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान गिरधारी लाल साहू ने कथित तौर पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मंत्री के पति एक अविवाहित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि "लड़कियों की कोई कमी नहीं है" और "बिहार में 20-25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं। वायरल वीडियो के बाद से बवाल मचा हुआ है। हालांकि उन्होंने वीडियो जारी कर सफाई देते हुए और माफी भी मांग ली है।
कौन हैं पप्पू गिरधारी\ गिरधारी लाल साहू
गिरधारी लाल साहू कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति हैं। जिन पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लग चुके हैं। पिछले वर्षों में उनके खिलाफ कुछ अलग-अलग आरोपों और कानूनी मामलों के संदर्भ भी सामने आए हैं, जिनमें से कुछ मीडिया रिपोर्टों में चर्चा में रहे हैं।
उन पर बरेली (उत्तर प्रदेश) की अदालत ने हत्या के मामले में गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। इसके अलावा एक गंभीर आरोप यह भी लगा था कि उन्होंने अपने नौकर की किडनी धोखे से निकलवाकर अपने परिजन की ट्रांसप्लांट करवाया।
उनको पप्पू गिरधारी के नाम से भी जाना जाता है। जो कि मूल रूप से बरेली के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ थाने में अपराध के कई मुकदमे दर्ज रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पप्पू गिरधारी के खिलाफ पूर्व में कई एफआईआर दर्ज रही हैं। वर्तमान में कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं है, लेकिन उनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।












Click it and Unblock the Notifications