Gangotri dham: गंगोत्री में पंडा समाज प्रशासन से हुआ नाराज, व्यापारियों ने बंद कराया बाजार, जानिए पूरा मामला

चारों धाम में कपाट खुलते ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। इस वजह से जगह जगह जाम और अन्य परेशानियां शुरू हो गई है। जिसका असर अब चार धाम यात्रा के संचालन पर भी पड़ने लगा है।

ऐसे में पंडा समाज प्रशासन की व्यवस्थाओं से नाराज होकर विरोध में उतर आए हैं। पंडा समाज का आरोप है कि प्रशासन की सही व्यवस्थाओं के न कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Gangotri dham Panda community got angry administration traders closed the market know reason

धाम में यात्री को पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। जिसके विरोध में गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों और व्यापार मंडल गंगोत्री के व्यापारियों ने भी शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आक्रोशित गंगोत्री धाम के व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद करवा दिया।

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने बीते सोमवार से चारधाम यात्रियों के धाम न पहुंचने पर नाराजगी जताई। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री मंदिर के सामने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं चारधाम यात्रा को सुगम बनाने की मांग की।

गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल ने कहा कि शासन प्रशासन की आधी अधूरी तैयारियों के कारण यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि गंगा सप्तमी के दिन भी आज सुबह गंगोत्री धाम पूरी तरह से खाली रहा।

बता दें कि यमुनोत्री से लेकर गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह गेट सिस्टम के चलते यात्री बुरी तरह से परेशान हैं। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी और हर्षिल के बीच सोनगाड में यात्री घंटो फंसे रहे। जिसके बाद कई जगह से विरोध की तस्वीरें सामने आ रही हैं। यात्रियों को जगह जगह रोकने और जाम में फंसने से हर तरफ पंडा समाज, तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग नाराज नजर आ रहे हैं। इससे यात्रा व्यवस्था भी बिगड़ती नजर आ रही है।

इस बीच यमुनोत्री और गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किए। आपदा और पुलिस के हेल्पलाइन नम्बरों पर 24 घण्टे दोनों धामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग भी शीर्ष अफसरों को दी गई है।

जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन गंभीर है। तीर्थयात्रियों को सड़क एवं मौसम की स्थिति से लेकर अन्य जानकारी सही और समय पर हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।

तीर्थयात्री धामों से जुड़ी कोई भी जानकारी और समस्या के लिए जिला आपदा कंट्रोल रूम-01374-222722, 222126,टोल फ्री नम्बर-1077, मोबाइल-7500337269,व्हाट्सएप-7310913129, पुलिस कंट्रोल रूम-9411112976,8868815266 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+