चार धाम यात्रा के लिए फर्जी पंजीकरण का खेल, जानिए कैसे चल रहा धंधा, फर्जीवाड़े से बचने के लिए क्या करें
चार धाम यात्रा में उमड़ रहे आस्था का सैलाब और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब एक बार फिर नए तरीके का फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है।
लोगों को ट्रेवल एजेंसी फर्जी पंजीकरण कराकर हजारों, लाखों रुपए ठगने में जुटी है। जिसका उत्तराखंड पुलिस लगातार खुलासा कर कार्रवाई कर रही है।

देहरादून पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के संबंध में ऋषिकेश कोतवाली में 10 मुकदमें दर्ज किए हैं। जो कि संबंधित ट्रैवल एजेंसीज/ ट्रेवल एजेंटों के विरुद्ध दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें रवाना हो गई है।
चार धाम यात्रा के लिए राज्य सरकार की ओर से पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। साथ ही हर धाम के लिए क्षमता के हिसाब से पंजीकरण हो रहे हैं। इस वजह से आसानी से रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। ऐसे मेें ट्रेवल एजेंसी या एजेंट यात्रियों को पैसे कमाने के लालच में फर्जी पंजीकरण कर पैसे ऐंठ रहे हैं।
ऐसे हो रहा खेल
ट्रेवल ऐजेंसी या ट्रेवल एजेंट पंजीकरण स्लिप में तारीखों में हेरफेर कर यात्री को उसी तारीख का पंजीकरण कराने का दावा कर रही है। जिसमें वे यात्रा करना चाहते हैं। बीते दिनों पुलिस ने दो ऐसे मामले पकड़े जिसमें 60 हजार से एक लाख रुपए तक लेकर ग्रुप का पंजीकरण किया गया।
पंजीकरण सिर्फ https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ही किया जा सकता है।
ऑफलाइन पंजीकरण सिर्फ हरिद्वार व ऋषिकेश में निर्धारित जगह पर हो रहा है। जो कि फिलहाल 31 मई तक बंद है।
फर्जी पंजीकरण के ये मामले पकड़े गए-
- मुंबई शहर से आये 9 सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी, हरिद्वार की श्री कृष्णा ट्रेवल्स के माध्यम से कराया था रजिस्ट्रेशन,
- महाराष्ट्र से चार धाम यात्रा पर आए 10 लोगों के दल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी, महाराष्ट्र के लोकल ट्रैवल एजेंट के माध्यम से कराया था रजिस्ट्रेशन
- कर्नाटक से आए 36 सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी, हरिद्वार के लोकल ट्रैवल एजेंट से कराया था रजिस्ट्रेशन,
- नोएडा से 8 यात्रियों का रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी
- गुजरात से आए 09 सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी, ऋषिकेश के लोकल ट्रैवल एजेंट से कराया था रजिस्ट्रेशन,
- महाराष्ट्र से आए 03 सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी, हरिद्वार के लोकल ट्रैवल एजेंट से कराया था रजिस्ट्रेशन
- महाराष्ट्र से आए 25 सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी, गूगल के माध्यम से ऑनलाइन फैई ट्रेवल्स कंपनी प्लस सलोनी होलीडेज की साइट पर जाकर कराया था रजिस्ट्रेशन,
- महाराष्ट्र से आए 11 सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी, हरिद्वार के स्थानीय ट्रैवल एजेंट के माध्यम से कराया था रजिस्ट्रेशन,
- बिहार से आए 7 सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी, हरिद्वार के स्थानीय ट्रैवल एजेंट के माध्यम से कराया था रजिस्ट्रेशन,
- कर्नाटक से आए 05 सदस्यीय यात्री दल का रजिस्ट्रेशन निकला फर्जी, हैदराबाद की ट्रेवल एजेंसी Sagar Travels के माध्यम से कराया था रजिस्ट्रेशन












Click it and Unblock the Notifications