सरकार बनाने से लेकर संगठन स्तर पर खुद को मजबूत मान रही कांग्रेस, संगठनात्मक चुनाव के लिए सदस्यता अभियान तेज

कांग्रेस ने दस लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा

देहरादून, 1 मार्च। उत्तराखंड में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आश्वस्त है। ऐसे में अब कांग्रेस अपने संगठन को भी मजबूत बनाने में जुटी है। अगस्त तक कांग्रेस को अपने प्रदेश संगठन का चुनाव करना है।​ जिसके लिए कांग्रेस अब ​जनपद स्तर पर भी तैयारियों में जुटी है। इसके लिए कांग्रेस ने दस लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।कांग्रेस संगठन ने पहले सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होने जा रही है और इसके तहत ब्लॉक, जिला से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी समिति का चुनाव होना है। पार्टी ने 31 मार्च तक राज्य में दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

 From forming the government to the organization level, Congress is considering itself strong, membership campaign intensifies for organizational elections

10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रही है। कांग्रेस को चुनाव में बेहतर प्रदर्शन और स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद है। जो कि कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में सीनियर नेताओं के दावों में नजर आ रहा है। इस बीच 10 मार्च को परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। कांग्रेस संगठन का 5 साल में होने वाले संगठन के चुनाव की सीमा अगस्त में पूरी हो रही है। जिसके लिए कांग्रेस को अपनी पूरी प्रक्रिया करनी है। 2017 में प्रीतम सिंह को कांग्रेस की कमान सौंपी गई। लेकिन जून 2022 में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश की अचानक मृत्यु के बाद कांग्रेस में फेरबदल हुआ। जिसके बाद प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष और जुलाई में गणेश गोदियाल को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब अगस्त में एक बार फिर प्रदेश संगठन की चुनाव की प्रक्रिया होनी है। जिसके लिए ब्लॉक स्तर के संगठन में पार्टी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि गणेश गोदियाल के ही कार्यकाल के रिपीट होने की ज्यादा संभावना जताई जा रही है। लेकिन सरकार आने पर अगर गणेश गोदियाल सरकार का​ हिस्सा बनते हैं तो नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी में किसी दूसरे चेहरे की तलाश हो सकती है।
100 से अधिक प्रभारियों की टीम नियुक्त
इसके लिए कांग्रेस संगठन ने पहले सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस के संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए 100 से अधिक प्रभारियों की टीम नियुक्त की है। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक प्रभारी बनाया गया है। जोशी ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होने जा रही है और इसके तहत ब्लॉक, जिला से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी समिति का चुनाव होना है। लिहाजा चुनाव प्रक्रिया से पहले सदस्यता अभियान को पूरा करना है। जोशी ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है और पार्टी ने 31 मार्च तक राज्य में दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+