पूर्व सीएम हरीश रावत ने सावरकर और मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर दिया विवादित बयान, मच गया बवाल

उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत का एक विवादित बयान सामने आया है। हरीश रावत ने सावरकर और मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरीश रावत ने कहा है कि मुसलमानों के लिए अलग देश की बात सबसे पहले सावरकर ने की थी और सावरकर को भाजपा अपना ईष्ट मानती है। सावरकर से पाकिस्तान शब्द को मोहम्मद अली जिन्ना ने लिया था। मोहम्मद अली जिन्ना सावरकर के मानस पुत्र थे।

Former CM Harish Rawat controversial statement regarding Savarkar Mohammad Ali Jinnah created ruckus

पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार में एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में कहा है कि मुसलमानों के लिए अलग देश की बात सबसे पहले सावरकर ने की थी और सावरकर को भाजपा अपना ईष्ट मानती है। हरीश रावत ने कहा कि भारत में नफरत फैलाने वाले लोगों का कोई स्थान नहीं है। ये सनातन का उदार भारत है। ये भारत सभी धाराओं को लेकर चलने वाला भारत है।

ज्वालापुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम ने कहा कि इस देश के अंदर दो देशों की बात और मुसलमान के लिए अलग देश की बात सबसे पहले सावरकर जी ने कही थी। सावरकर से पाकिस्तान शब्द को मोहम्मद अली जिन्ना ने लिया था। मोहम्मद अली जिन्ना सावरकर के मानस पुत्र थे।

भाजपा को प्रदेश और देश से खदेड़ा जाएगा। कहा कि भारत में नफरत फैलाने वाले लोगों का कोई स्थान नहीं है। ये सनातन का उदार भारत है। ये भारत सभी धाराओं को लेकर चलने वाला भारत है। जिस तरीके से गंगा सबको लेकर चलती है। वैसे ही सनातन रूपी गंगा भी लेकर चलती है।

ये उस गंगा का भारत है और इस भारत को जो लोग बांटने की कोशिश करेंगे। उनके लिए देश की राजनीति में कोई स्थान नहीं है। इसलिए भाजपा को खदेड़ना समय की आवश्यकता है। कांग्रेस बंटी होने पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जब बदलाव का बाजा बजता है तो उसकी तरंग में सब आते हैं और जुटते हैं। जो आज नहीं जुट रहा होगा वह कल जुटेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+