जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद,टिहरी के 26 वर्षीय आदर्श भी हुए बलिदान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। पांचों जवान उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
जिससे पूरे देवभूमि में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि पांचों जवानों के पार्थिव शरीर आज दोपहर बाद देहरादून लाए जा सकते हैं। इसके बाद सभी को अपने अपने पैतृक गांवों में भेजा जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत सभी गणमान्यों ने जवानों के बलिदान पर दुख जताया है। साथ ही परिजनों को असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए।
हमले के बाद रक्षा मंत्रालय ने पूरे इलाके में रेस्क्यू अभियान चलाया हुआ है। कठुआ जिले में पहले से ही हाई अलर्ट था। बाकायदा सभी एजेंसियों को एहतियात बरतने के निर्देश थे। इसके बाद ये बड़ी घटना हो गई। अब सुरक्षा एजेंसियों ने फिर से मोर्चा संभाल लिया है।
इस बीच देवभूमि के पांचों जवानों के शहीद होने से पूरे प्रदेश शोक में डूबा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी बलिदान दिया। हमले की सूचना और शहीद होने की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
अब हर कोई एक बार अपनों को अंतिम बार देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आज देर शाम तक पार्थिव शरीर गांव पहुंच जाएंगे। जो पांच जवान शहीद हुए हैं उनमें 26 वर्षीय आदर्श नेगी 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं।
आदर्श की 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज पिपलीधार से हुई। 2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। आदर्श तीन भाई-बहन में सबसे छोटे थे।
#WATCH | Kathua Terror Attack | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "...Five soldiers have sacrificed their lives for the protection of our country. Their sacrifice will not go in vain. The entire nation will remember them...Terrorism will be eliminated...A befitting reply… pic.twitter.com/jseupLSRje
— ANI (@ANI) July 9, 2024












Click it and Unblock the Notifications