दिल्ली से नैनीताल घूमने गए 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पांचों की तलाश शुरू

पांच लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने नैनीताल प्रशासन से संपर्क साधा है।

देहरादून, 5 अक्टूबर: उत्तराखंड में कोरोना वायरस महामारी के बीच शुरू हुई चारधाम यात्रा को लेकर जहां राज्य सरकार के प्रतिबंधों पर तीर्थ पुराहितों और पर्यटकों की नाराजगी जारी है, वहीं पांच लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल, ये पांच लोग दिल्ली से नैनीताल घूमने के लिए गए हुए हैं, जिनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई। इन पांचों लोगों के सैंपल लेकर एक दिन पहले ही दिल्ली में टेस्टिंग के लिए लैब भेजे गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने इन पांचों लोगों का पता लगाने के लिए नैनीताल प्रशासन से संपर्क साधा है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Nainital घूमने गए 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई Positive | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए नैनीताल के राजकीय बीडी पांडे जिला अस्तपाल के डॉक्टर केएस धामी ने बताया कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग से मिली सूचना के बाद इन पांचों पर्यटकों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक इन पांचों पर्यटकों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। दूसरी तरफ, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने भी इन पांचों लोगों के दिए गए मोबाइन नंबर पर बात करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

      नैनीताल और मसूरी में बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
      आपको बता दें कि अक्टूबर के महीने में आए मौसम में बदलाव के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल और मसूरी जैसे हिल स्टेशनों पर घूमने के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामलों में आई गिरावट को भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने के पीछे एक बड़ी वजह माना जा रहा है। पहले हफ्ते में ही इन दोनों हिल स्टेशन के ज्यादातर होटलों में बुकिंग फुल हो चुकी है। वहीं, हिल स्टेशन आने वाले रास्तों पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। होटल व्यवसाइयों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि टूरिस्टों की बढ़ती संख्या कोरोना काल में हुए उनके नुकसान की भरपाई में काफी मददगार साबित होगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+