दिवाली से पहले ही डरा रहे आंकड़े, कई जगह चेतावनी स्तर पर एक्यूआई, जानिए कहां की हवा सांस लेने लायक नहीं
दिवाली से पहले उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) के आंकड़ों से कुछ शहरों के लिए राहत तो कुछ शहरों के लिए खतरे के संकेत मिले हैं। राजधानी देहरादून में कुछ लोगों को राहत तो कुछ के लिए डराने वाले आंकड़े माने जा सकते हैं।

यूकेपीसीबी की ओर से जारी आकंड़ों की बात करें तो राजधानी देहरादून की हवा सांस लेने लायक तो है। लेकिन सांस संबंधी परेशानियों से जूझने वाले लोगों को यहां थोड़ी परेशानी हो सकती है। देहरादून की वायु गुणवत्ता का स्तर 81 एक्यूआई है। जबकि, काशीपुर में चेतावनी स्तर 165 एक्यूआई पर है।
उत्तराखंड में एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता जांचने के लिए कुछ जगहों पर उपकरण लगे हैं। उसके अनुसार देहरादून में बीते रविवार को एक्यूआई 81 रहा। शहर के ज्यादातर स्थानों पर इसी के आसपास एक्यूआई दर्ज किया गया।
जो कि संतोषजनक स्थिति में है। यूकेपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार यहां पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर भी संतोषजनक है।
जबकि, ओजोन, नाइट्रोजन डाय ऑक्साइड, सल्फर और कॉर्बन मोनो ऑक्साइड बेहतर स्थिति में हैं। ऋषिकेश के आसपास के क्षेत्र में वायु गुणवत्ता 51 एक्यूआई के स्तर पहुंच गई है। यहां हवा में घुलनशील कणों की मात्रा में बीते कुछ दिनों में बदलाव देखने को मिला है।
काशीपुर में पीएम 2.5 और पीएम 10 चेतावनी स्तर पर हैं। इसी के कारण यहां की वायु गुणवत्ता धीरे-धीरे जहरीली हो रही है। इसमें लोगों को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। ऋषिकेश में पीएम 2.5 तो बेहतर स्थिति में है लेकिन पीएम 10 संतोषजनक है।












Click it and Unblock the Notifications