फेमस यूट्यूबर ब्लॉगर सौरभ जोशी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला, भाऊ गैंग ने मेल में दी ये धमकी
Famous YouTuber blogger Saurabh Joshi: उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहने वाले देश के फेमस यूट्यूबर और ब्लॉगर सौरभ जोशी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सौरभ ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। अज्ञात बदमाशों ने धमकी भरा मेल भेजकर रंगदारी मांगी है।
जिसके बाद से सौरभ और उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सौरभ इन दिनों नया आलीशान घर भी बनवा रहे हैं साथ ही शादी की तैयारी में भी जुटे हैं। धमकी का मेल आने के बाद सौरभ और परिजन दहशत में है।

हल्द्वानी के रामपुर रोड सौरभ जोशी ने पुलिस में सुरक्षा की मांग को लेकर तहरीर दी है। सौरभ जोशी ने बताया है कि 15 सितंबर को उन्हें जीमेल के माध्यम से एक धमकी भरा मेल मिला। मामले में अज्ञात बदमाशों ने धमकी वाला मेल भेजकर रंगदारी मांगी है। मेल में भाऊ गैंग के नाम से पांच करोड़ रुपए की मांग की गई है। मेल भेजने वाले ने खुद को कुख्यात 'भाऊ गैंग' से जुड़ा बताया है।
साथ ही गैंग के सरगना को 'छोटा डॉन' नाम से मशहूर बताया, जो दिल्ली में सक्रिय है। रुपए नहीं देने पर शूट करने की धमकी भी दी गई है। जिससे सौरभ का परिवार दहशत में है। सौरभ की जल्द शादी होने वाली है। जिसके लिए परिजन तैयारी में जुटे हैं। इस बीच धमकी भरे मेल से सौरभ ने सुरक्षा की मांग की है।
यह पहली बार नहीं है, जब सौरभ जोशी को इस तरह की धमकी मिली हो, इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी है। इतना ही नहीं बीते साल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम भी सौरभ को धमकी मिली थी। उस दौरान सौरभ को एक फैन ने उसकी कॉलोनी में धमकी भरा पत्र दिया था। जांच में उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी अरुण ने करोड़पति बनने के लालच में यह आपराधिक कदम उठाया था। जिसे 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications