'केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं की एंट्री हो बैन'... BJP MLA आशा नौटियाल ने क्यों उठाई ये मांग, क्या बताई वजह

KEDARNATH NEWS: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। ​जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच यात्रा के शुरू होेने से पहले ही केदारनाथ धाम को लेकर एक नया बयान सामने आने से सियासत भी गरमा गई है।

केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल ने केदारनाथ में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन करने को लेकर बयान दिया है। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने इसके पीछे केदारनाथ धाम में प्रतिबं​धित चीजें खाने और ले जाने को वजह बताया है। जिसके आधार पर केदारनाथ यात्रा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की है।

Entry non-Hindus should banned Kedarnath Dham Why BJP MLA Asha Nautiyal raise demand what reason

केदारनाथ से बीजेपी विधायक आशा नौटियाल ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि कुछ गैर हिंदू केदारनाथ धाम को बदनाम करने के लिए वहां पर मांस, मछली व शराब परोसने का काम करते हैं। ऐसे में उनका प्रयास है कि इस तरह के लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें प्रतिबंधित किया जाये।

उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत स्थानीय लोग भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने केदारनाथ यात्रा को लेकर लोगों के साथ बैठक की। जिसमें यह सुझाव भी आया था कि गैर हिंदू केदारनाथ धाम को बदनाम करने का काम करते हैं, इसलिए उन्हें चिन्हित किया जाए. जिसके बाद उन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाये।

बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा की बैठक में स्थानीय कारोबारियों ने खुले रूप से यहीं मांग की थी कि कुछ गैर हिंदू लोग केदारनाथ में मांस और शराब जैसी चीजें ले जाने का काम करते हैं। इससे केदारनाथ धाम बदनाम हो रहा है। ऐसे लोगों की जांच होनी और उन पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

आशा नौटियाल का कहना है कि केदारनाथ हमारी आस्था का केंद्र है, यहां शराब मांस इत्यादि का प्रचलन सीधे तौर पर हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ है। विधायक की इस मांग पर कांग्रेस समेत विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस का आरोप है कि इस तरह भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस ने इसे नफरत फैलाने वाला बयान बताया है। साफ है कि आने वाले दिनों में चार धाम यात्रा को लेकर एक बार फिर सियासत गरमानी तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+