Election 2024: नामांकन में देहरादून से लेकर गढ़वाल तक भाजपा ने दिखाई ताकत,कांग्रेस ने टिहरी सीट पर दिखाया दमखम
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पहले चरण में होने हैं। ऐसे में नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस बीच मंगलवार को भाजपा की टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र रावत ने भी नामांकन कराया। कांग्रेस के हरिद्वार सीट से वीरेंद्र रावत व गढ़वाल सीट से गणेश गोदियाल कल अपने अपने नामांकन कराएंगे।

बता दें कि त्रिवेंद्र रावत पहले ही डिजिटल रूप से नामांकन करा चुके हैं। आज उन्होंने हरिद्वार मे कागज जमा किए। माला राज्य लक्ष्मी शाह ने देहरादून में शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे। शहर में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। पौड़ी में अनिल बलूनी के नामांकन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और बाद में जनसभा में सीएम धामी मौजूद रहे।
कांग्रेस से टिहरी सीट से जोत सिंह गुनसोला ने नामांकन कराया। इस दौरान कांग्रेस ने भी शक्ति प्रदर्शन दिखाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रीतम सिंह समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे। ढ़ोल नगाड़ों के साथ जोत सिंह गुनसोला कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेट तक जूलूस की शक्ल में पहुंचे।
टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा ने नामांकन रैली में अपनी ताकत दिखाई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सीएम धामी प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे।
लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा व कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया। टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ ही कांग्रेस के टिहरी लोकसभा से जोत सिंह गुनसोला ने अपना नामांकन किया।
भाजपा और कांग्रेस ने आज देहरादून में शक्ति प्रदर्शन किया। सड़कों पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टियों के झंडे डंडे के साथ नारे लगाते हुए नजर आए। इस दौरान दूर दराज से आई महिलाएं और बुर्जुेगों ने भी अपने अपने प्रत्याशियों का मनौबल बढ़ाने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications