मोदी सरकार के काम का दिया हिसाब,सीएम धामी का तो पेट ही नहीं भरता... अमित शाह ने चुनावी रैली में कही ये बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गढ़वाल सीट के अंर्तगत कोटद्वार में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह मोदी की गारंटी और सीएम धामी के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। अमित शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने आज तक 70 साल का हिसाब नहीं दिया लेकिन वे भाजपा कार्यकाल का पूरा हिसाब किताब लेकर आए हैं।

election 2024 Amit Shah Given account work Modi government CM pushkar Dhami is not even fed

अमित शाह ने कहा कि 500 साल के बाद रामलला अपना जन्मदिन टेंट की जगह भव्य मंदिर में मनाने वाले हैं। सभी के लिए ये हर्ष और आनंद की बात है कि हमने अपने जीवन काल में राममंदिर का प्राण प्रतिष्ठा देखा है। अमित शाह ने कहा कि, 70 साल से कांग्रेस ने राम मंदिर का जो मुद्दा लटका रखा था, उस पर मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में फैसला भी आ गया, भूमि पूजन भी हुआ और प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई।

अमित शाह ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। अमित शाह ने सीएम धामी की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तो पेट तो भरता ही नहीं है, जब भी सीएम धामी दिल्ली आते तो मुझे विकास कार्यों की एक पूरी लिस्ट देकर चले जाते हैं और कहते हैं कि उत्तराखंड को ये चाहिए।

शाह ने कहा कि भारत में सबसे पहले यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लाने का काम उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। इसी तर्ज पर पीएम मोदी ने पूरे देश में यूसीसी लाने के लिए संकल्प पत्र में बात की है। उन्होंने कहा कि, इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए जवानों से वादा किया था कि सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दिया जाएगा, लेकिन 40 सालों तक कांग्रेस ने इसे लटकाए रखा, लेकिन 2014 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी ने वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा किया।.शाह ने अपने भाषण में धारा 370 और सीएए का भी जिक्र किया।

अमित शाह ने कहा कि, इस बार कांग्रेस कह रही है कि यदि बीजेपी की 400 पार सीटें आ गई तो वो आरक्षण खत्म कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा।.बीजेपी आरक्षण के पक्ष में है। पीएम मोदी खुद आरक्षण के सबसे बड़े समर्थक हैं। उन्होंने अनिल बलूनी को जिताने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+