70 साल की बुजुर्ग महिला ने पेंशन के पैसे जोड़कर बच्चों के लिए बनवा दिया बड़ा क्लासरूम, सब कर रहे तारीफ

Uttarakhand news, थराली /चमोली। उत्तराखंड में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपने निजी संसाधनों से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर सरकारों के 'सब पढ़े, सब बढ़े' के नारों को साकार कर रहे हैं। ऐसी ही अनोखी मिसाल पेश की है लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुंती देवी ने जिन्होंने अपनी पेंशन से चमोली जिले के थराली विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में लगभग ढाई लाख का एक क्लासरूम बनवाकर विद्यालय को भेंट किया है। जिसका गुरुवार को एक समारोह में लोकार्पण किया गया।

elder woman collected all her pension money to make classroom for children

थराली विकासखंड के बज्वाड़ गांव की कुंती देवी एक सैनिक विधवा है। विवाह के महज छह माह बाद ही उनके पति व पूर्व सैनिक कमलापति जोशी का निधन 1971 में हो गया था। तब कुंती देवी महज 17 साल की थी। सेना से मिलने वाली पारिवारिक पेंशन से कुंती देवी अपना घर खर्चा चलाती हैं। उनकी अपनी कोई संतान भी नहीं है। घर खर्चे के बाद जो पैसा बचता है उसे कुंती देवी सामाजिक कार्यो में खर्च कर देती हैं। कुंती देवी अपनी पेंशन से अभी तक अपने गांव में तीन मंदिर बनवा चुकी हैं। अपने गांव में एक पंचायती घर और प्रतीक्षालय तक बनवा चुकी हैं। राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में छात्र संख्या लगभग 350 है।

elder woman collected all her pension money to make classroom for children

शिक्षण कक्षों का अभाव है इसलिए कुंती देवी ने अपनी स्वयं की पेंशन से छात्रों को पढ़ने में कोई व्यवधान न हो लगभग ढाई लाख की लागत का एक क्लासरूम तैयार करवा कर विद्यालय को भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी कोई संतान न होने का उन्हें कोई गम नहीं है, वे सभी को अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश जोशी ने कहा कि कुंती देवी ने शिक्षण कक्षों की कमी से जूझ रहे राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में एक कक्ष का निर्माण करवाकर अनूठी मिसाल कायम की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएस रावत ने कुंती देवी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे छात्रों को पढ़ने में सुविधा मिलेगी।

अल्मोड़ा लोकसभा सीट के बारे में जानिए विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+