उत्तरकाशी में फिर भूकंप के झटके, छह दिन में नौ बार धरती डोली​,1991 में मचा चुका है तबाही

Earthquake in uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 29 मिनट पर फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया। उत्तरकाशी में छह दिन में नौ बार धरती डोल चुकी है, जिससे लोग डरे और सहमे हुए हैं। शुक्रवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता 02.07 रही।

किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। वहीं गुरुवार को जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शाम 7:31 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिसके बाद से लोग दहशत में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज भूकम्प का केंद्र बिंदु- बाडाहाट रेंज नाल्ड के जंगलों में रहा।

Earthquake tremors again Uttarkashi earth shook nine times six days created devastation 1991

समस्त तहसील/थाना, चौकियों द्वारा वायरलेस/दूरभाष पर ली गयी सूचनानुसार जनपद में जिला मुख्यालय व मनेरी क्षेत्र में भूकम्प के हल्का झटके महसूस किये गये व अन्य तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नही हुये हैं। जिसमे वर्तमान समय मे किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में कुशलता हैं। बता दें कि छह दिनों में जनपद मुख्यालय में भूकंप का यह नौवां झटका महसूस किया गया है।

इससे पहले बीती 24 और 25 जनवरी को भी दो दिन के भीतर झटके महसूस किए गए है। इस दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे थे। यह झटके भी 3 और 2 रिक्टर स्केल पर मापे गए थे। भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए है। उत्तरकाशी जिला भूकंप के लिहाज़ से अति संवेदनशील ज़िला है।

यह भूकंप के ज़ोन पांच में आता हैं। यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। भूकंप के इन झटकों ने लोगों के जेहन में वर्ष 1991 में आए विनाशकारी भूकंप की कड़वी यादें ताजा कर दी हैं, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 रही थी। 1991 में उत्तरकाशी में विनाशकारी भूकंप ने काफी नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद से भूकंप आते ही लोग डर और सहम जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+